Roorkee News: रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर, तीन माह के लिए स्थगित की गईं 26 ट्रेनों का संचालन शुरू
रेलवे ने एक दिसंबर से 28 फरवरी तक मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली 26 ट्रेनों का संचालन स्थगित किया था, लेकिन अब इन ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दियों में कोहरे के चलते तीन माह के लिए स्थगित की गईं 26 ट्रेनें रविवार से पटरी पर वापस लौट आईं। ट्रेनों का संचालन स्थगित होने से परेशान यात्रियों को इससे राहत मिली है। इसके अलावा जिन दर्जन भर ट्रेनों के फेरे घटाए गए थे, वह भी अब सामान्य तौर पर संचालित होंगी।
गौरतलब है कि, सर्दियों में कोहरे के चलते संरक्षा कारणों से रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली 26 ट्रेनों का संचालन स्थगित किया था, जबकि 12 ट्रेनों के फेरे घटाए गए थे।
ये भी पढे़ं...Israel-Iran War: ईरान में फंसे मंगलौर के 30 छात्र, विकासनगर के दंपती भी फंसे, परिवार चिंतित
इनमें लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनें भी शामिल थीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि सर्दियों में कोहरे के दौरान संरक्षा कारणों से ट्रेनों का परिचालन स्थगित किया गया था। अब इन ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो गया है।