{"_id":"0a6f7e0fd3c6583c01a62986e366e458","slug":"train-reservation-for-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की सिफारिशों ने रेलवे की नाक में किया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की सिफारिशों ने रेलवे की नाक में किया दम
अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 07 Mar 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर घर जाने वालों के लिए अब एकमात्र सहारा तत्काल आरक्षण रह गया है, क्योंकि सभी ट्रेनों में सभी क्लास में लंबी वेटिंग है।
विज्ञापन
17 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा
इस कारण आरक्षण को लेकर बेहद मारामारी है। सिफारिश पर सिफारिश ने रेलवे प्रशासन की नाक में दम कर दिया है।
पढ़ें, चुनाव की घोषणा से पहले रावत ने दी युवाओं को सौगात
रेलवे ने होली के दौरान 17 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की। लेकिन किसी भी होली स्पेशल ट्रेन का लाभ रुड़की के लोगों को नहीं मिला।
वहीं दूसरी ओर होली के आसपास की तारीखों में ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। लंबी दूरी की लखनऊ चंडीगढ़ व सियालदह समेत ट्रेनों में नो रुम की स्थित है। अधिकारी भी होली के दौरान वेटिंग के टिकट कंफर्म न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड में पिछली बार इनके सिर सजा था ताज
विज्ञापन
ऐसे में होली पर घर जाने वाले यात्रियों की नजर तत्काल आरक्षण पर गड़ी है। स्टेशन अधीक्षक केएस गुंज्याल ने बताया कि कई ट्रेनों तत्काल कोटे के अंतर्गत काफी संख्या में बर्थ हैं।
ट्रेवल एजेंट एंठ रहे मोटा पैसा
ट्रेनों में लंबी वेटिंग से ट्रेवल एजेंट के चेहरे खिले हुए हैं। एजेंट यात्रियों को तत्काल आरक्षण गारंटी के साथ उपलब्ध कराने के नाम पर मोटा पैसा ऐंठ रहे हैं। यात्री भी मजबूरन होली पर घर जाने की चाहत में अपनी जेब ढीली कर रहे हैं।
पढ़ें, चार बेटियों ने पिता को मुखाग्नि देकर ऋण उतारा
एजेंट ट्रेनों के स्पलीर क्लास के किराए के अतिरिक्त पांच सौ से आठ सौ रुपये वसूल रहे हैं। वही एसी क्लास में तत्काल आरक्षण का बारह सौ से दो हजार रुपए तक वसूला जा रहा है।
लंबी दूरी के यात्री ध्यान दें
यात्री ध्यान रखे कि तत्काल आरक्षण ट्रेन के शुरू होने वाले दिन से एक दिन पहले होता है।