फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   train arrival in dehradun.

एक महीने तक ये ट्रेनें नहीं आएंगी देहरादून

Fri, 16 Jan 2015 02:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 Jan 2015 02:21 PM IST
विज्ञापन
train arrival in dehradun.

देहरादून स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर चार की मरम्मत के चलते अगले एक माह तक दून-इंदौर और लिंक एक्सप्रेस देहरादून स्टेशन नहीं आएंगी।

विज्ञापन


19 फरवरी तक यह गाड़ियां हरिद्वार तक आएंगी और वहीं से संचालित होंगी। इंदौर एक्सप्रेस गरुवार और शुक्रवार शाम सात बजे दून रेलवे स्टेशन पहुंचती है। शुक्रवार और शनिवार सुबह पांच बजे रवाना होती है।

इलाहाबाद से लिंक एक्सप्रेस दोपहर एक बज कर दस मिनट पर दून पहुंचती है। यही रात 11 बजे काठगोदाम एक्सप्रेस बनकर हल्द्वानी जाती है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि प्लेटफार्म की मरम्मत के कारण यह फैसला लिया गया है। यह व्यवस्था 15 जनवरी से ही लागू कर दी गई।

विज्ञापन

कुमाऊं जाने को एकमात्र ट्रेन

train arrival in dehradun.

काठगोदाम एक्सप्रेस कुमाऊं जाने का एकमात्र ट्रेन विकल्प है। इसके हरिद्वार से रवाना होने में यात्रियों को बेहद दिक्कत आएगी। यह ट्रेन दून से रात 11 बजे छूटती थी और हरिद्वार से करीब एक बजे गुजरती है।

अब दून के यात्रियों को देर रात हरिद्वार जाना होगा। जबकि कुमाऊं के लिए रोडवेज की बसों पर दबाव बढ़ जाएगा। जीएम संचालन दीपक जैन ने बताया कि जरूरत पड़ी तो बसों के फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। आंकलन शुक्रवार को हो जाएगा।

पहले से नहीं दी यात्रियों को सूचना

देहरादून रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को नई व्यवस्था की पूर्व सूचना नहीं दी। इस कारण यात्रियों को भारी दिक्कत हुई। कई यात्रियों को टैक्सी लेकर देर रात हरिद्वार जाना पड़ा। हरिद्वार से भी लोग सामूहिक रूप से टैक्सी बुक कर दून पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed