फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   traffic saftey class in school by amarujala foundation

पुलिस की चुनौतियों और पीड़ा से रूबरू हुए छात्र

Thu, 29 Jan 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 Jan 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
traffic saftey class in school by amarujala foundation

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को कानून का पाठ पढ़ाया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस की चुनौतियों और पीड़ा को साझा किया है। उन्होंने कहा कि समाज में पुलिस की उपयोगिता तो बढ़ी है, लेकिन सम्मान नहीं मिल पाया। खासतौर से युवा पीढ़ी की खतरनाक ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से होने वाले हादसों गहरी चिंता जताई गई।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन ने छात्र-छात्राओं को लॉ और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस की पाठशाला के नाम से नई पहल शुरू की हैं। इसी कड़ी में बसंत विहार के गौतम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पहली पुलिस की पाठशाला का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि पुलिस का काम बड़ा टफ हो गया है। सुरक्षा की ड्यूटी के अलावा हर समस्या और हर विवाद का हल केवल पुलिस ही रह गई हैं। दूसरे विभागों से ज्यादा काम करने के बावजूद समाज में पुलिस को उतना सम्मान नहीं मिल पाया है, जिसकी वह हकदार है। हालांकि उसके कई अन्य कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को सबक लेने को कहा

traffic saftey class in school by amarujala foundation

उन्होंने युवाओं में नशे और अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई। मौसी के कान काटने की कहानी सुनाते हुए छात्र-छात्राओं से उससे सबक लेने के लिए कहा। एसएसपी ज्योति ने कहा कि बिगडती यातायात को लेकर भी गंभीर प्रयास की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक प्रदीप कुमार राय ने सीट बेल्ट, हेलमेट, रोड सिंग्नल और रोड साइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दुर्भाग्य की बात यह है कि हादसों को लेकर विश्व में भारत पहले नंबर पर है।

हर साल डेढ़ लाख हादसों में जान गंवा देते है, जबकि अपंग होने का आंकड़ा चार लाख तक पहुंच जाता है। अमर उजाला के जनरल मैनेजर मनीष कुमार सिंह ने पुलिस की पाठशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

शिक्षा निदेशक टीडी रैना, गौतम इंटर नेशनल  स्कूल के प्रधानाचार्य जेपी शर्मा, शिक्षा निदेशक टीडी रैना, अमर उजाला के चीफ मैनेजर (सेल्स) दीपक बंसल,  सुधांशु जी, सिटी इंचार्ज ओपी तिवारी, नीता गुप्ता, अमृत मिश्रा, हिमानी बिंजोला आदि उपस्थित रहे। पाठशाला का संचालन शिक्षिका श्रीमती आर रावत ने किया।

पुलिस की बुराइयों से हुए रुबरु

traffic saftey class in school by amarujala foundation

पुलिस की पाठशाला के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति ने बेबाकी से छात्र-छात्राओं से पुलिस की छवि को लेकर सवाल किए। पूछा कि वो पुलिस के बारे में क्या सोचते है। छात्र-छात्राओं ने पुलिस के प्रति अपनी नजरिया बताया। छात्र उज्जवल ने पुलिस की दोहरी नीति को लेकर सवाल उठाए। कई छात्रों ने पुलिस की कामकाज की तारीफ करते हुए भ्रष्टाचार पर चिंता जताई।

पुलिस सेवा में रुझान नहीं
पुलिस सेवा में जाने का छात्र-छात्राओं में कम रुझान नजर आया। एसएसपी ने यह जानने का प्रयास किया कि कितने छात्र-छात्राएं पुलिस में आने की इच्छा रखते है। हाथ उठाने वालों की संख्या छात्र-छात्राओं के गिनने लायक भी नहीं थी।

स्वयं की सुरक्षा के लिए नियम जरूरी
पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक प्रदीप कुमार राय ने कहा कि कानून के डर से ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के पक्षधर नहीं है। वो चाहते है कि स्वयं की सुरक्षा के लिए लोग नियमों का पालन करें, क्योंकि हादसों में होने वाली मौत से पूरे परिवार के सपने टूटते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed