फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic Route diverted in dehradun for ima pop 2018

देहरादून: आज घर से रास्ता देखकर निकलें, आईएमए पीओपी के चलते यहां रहेगा रूट डायवर्ट

Sat, 08 Dec 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Dec 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
Traffic Route diverted in dehradun for ima pop 2018
traffic route diverted

भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के कारण शनिवार दोपहर 12 बजे तक मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू रहेगी। आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा। यहां से कोई भी वाहन नहीं गुजर सकेगा। इसके अलावा विकासनगर और हर्बटपुर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन


यह रहेगी मार्ग परिवर्तन व्यवस्था (सुबह 5:50 से दोपहर 12 बजे तक)

- परेड के दौरान आईएम की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा और आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।
- बल्लूपुर से आने वाले समस्त वाहन रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठी बेरी से होकर प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर जा सकेंगे। 
- प्रेमनगर की ओर से आने वाले यातायात को आईएमए एमटी सेक्शन गेट की ओर डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर की ओर निकाला जाएगा। यह यातायात रांगणवाला बैरियर से बल्लूपुर पंडितवाड़ी की ओर जा सकेगा।
विज्ञापन

- विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिगड़वाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देहरादून से विकासनगर हर्बटपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।
- देहरादून की ओर से विकासनगर जाने वाले सभी वाहनों को बल्लूपुर बल्लीवाला होते हुए जीएमएस रोड होते हुए कमला पैलेस की ओर से शिमला बाईपास की ओर निकाला जाएगा। यह यातायात शिमला बाईपास से विकासनगर की ओर जा सकेगा। 
- सभी भारी वाहनों को पूर्णत: हर्बटपुर शिमला बाईपास चौक और बल्लूपुर से जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed