{"_id":"74be40caf077ceda4568e0e265b28dd9","slug":"traffic-problem-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून की सड़कों पर जाम ही जाम, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून की सड़कों पर जाम ही जाम, जनता परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Jun 2015 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को जाम से निजात दिलाने वाले देहरादून पुलिस के सभी प्लान कागजी साबित हो रहे हैं। हालात यह हैं कि जहां पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी बैठते हैं वहीं पर हर रोज घंटों जाम लगता है। कचहरी रोड पर पुलिस के बड़े अधिकारियों के कार्यालय होने के बावजूद दून अस्पताल चौक तक जाम लगना आम बात हो गई है। इस जाम में अक्सर एंबुलेंस तक फंस जाती हैं।
विज्ञापन
शहर पर बढ़ा ट्रैफिक का दबाव
यात्रा सीजन में पर्यटकों के आने से शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। सोमवार को सहारनपुर चौक, आढ़त बाजार, प्रिंस चौक, दर्शन लाल चौक, घंटाघर, राजपुर रोड, दून अस्पताल चौक आदि स्थानों पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
द्रोण चौक से लेकर दून अस्पताल चौराहे तक 500 मीटर की दूरी के बीच गढ़वाल रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजय गुंज्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर, एसपी ट्रैफिक, अपर जिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट के आफिस हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आंखें मूंदे हैं। यहां पर सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े होने से जाम लगता है। सोमवार को वाहनों की लंबी कतार के बीच दो 108 भी फंसी रही।
होती है कार्रवाई
द्रोण चौक से लेकर दून अस्पताल तक वाहनों की पार्किंग अवैध रुप से होती है। यहां खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी होती है। सोमवार को ट्रैफिक का दबाव होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है।
-प्रदीप राय, एसपी ट्रैफिक