फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic on National Highway-707A was disrupted after debris and stones fell

Dehradun News: राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए मसराना के पास पहाड़ गिरने से हुआ बंद

Fri, 10 Jul 2026 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 10 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Traffic on National Highway-707A was disrupted after debris and stones fell
पहाड़ों की रानी मसूरी सहित आसपास के क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-707 ए पर मसराना के निकट किलोमीटर 178 पर मलबा और पत्थर आने से यातायात प्रभावित हो गया। मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग ने मौके पर जेसीबी भेजकर मार्ग से मलबा हटाया और यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बारिश के चलते त्यूनी–चकराता–मसूरी–नई टिहरी को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-707ए पर मसराना के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर राजमार्ग पर आ गए, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक आवाजाही पूरी तरह से ठप्प रही। मार्ग के बंद होने की सूचना पर एनएच 707 के अधिकारियों ने मौके पर जेसीबी भेजकर मार्ग से मलबा, बोल्डर हटाया और यातायात बहाल किया। अपर सहायक अभियंता शरद कुमार टम्टा ने बताया कि सूचना पर तत्काल मौके पर जेसीबी भेजकर मलबा हटाया गया और मार्ग में आवाजाही सुचारु की है। कहा लगातार हो रही बारिश के चलते एनएच पूरी तरह से अलर्ट पर है, जेसीबी सहित कर्मचारी पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed