{"_id":"f3bc868824962e961fa194744d694508","slug":"traffic-jam-in-dehradun-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड से जाम ने छुड़ाए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड से जाम ने छुड़ाए पसीने
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्गों पर खुदाई और सीवर की सफाई सोमवार को दून वासियों के लिए जी का जंजाल बन गई।
विज्ञापन
परेशान लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में किया फोन
देहरादून की गलियों और चौराहों में लगे चौतरफा जाम ने लोगों को ठंड में भी पसीना छुड़ा दिया। यातायात कर्मियों को रास्ता खुलवाने में लाचार होता देख लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया।
इसके बाद चौकियों में वायरलेस गूंजने लगे और पुलिस अधीक्षक यातायात समेत थानों की फोर्स सड़कों पर उतर आई। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। इस दौरान दो जगहों पर कुछ वक्त के लिए खुदाई बंद करा दी गई।
विज्ञापन
रविवार की छुट्टी के बाद अगले दिन यातायात के दबाव के सच से वाकिफ होने के बावजूद यातायात पुलिस सतर्क नहीं थी। इस कारण पूरे दिन शहर में यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी रही। सुबह से ही सहारनपुर चौक से लेकर प्रिंस चौक तक गाड़ियों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
दोपहर को स्कूलों की छुट्टी के साथ हालात बेकाबू हो गए। हर तरफ जाम के कारण गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, तहसील चौक, त्यागी रोड, नगर निगम चौक, रेसकोर्स रोड, दर्शन लाल चौक, सीएमआई चौक पर यातायात पूरी तरह ठहर गया।
जाम की सूचना के बाद पुलिस के वायरलेस भी गूंज गए। एसपी सिटी अजय सिंह और एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय ने सीओ और थाना प्रभारियों को सड़क पर आकर जाम खुलवाने के निर्देश दिए। कई घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका।
इन्होंने बढ़ाई मुसीबत
- तहसील चौक पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई चल रही है। इससे सड़क काफी संकरी हो गई है।
- प्रिंस चौक से रेसकोर्स रोड पर सीवर सफाई हो रही है। निकाली गई गंदगी सड़कों पर है। गंदगी न उठने से यातायात संचालन में बेहद दिक्कत आई।
- त्यागी रोड पर सीवर खुदाई का काम चल रहा है, इस कारण इधर भी यातायात बाधित रहा।
यातायात के दबाव के साथ सीवर खुदाई और सफाई से जाम बढ़ता गया। सड़कों पर पड़ी गंदगी तत्काल उठाने के साथ यातायात दबाव के वक्त खुदाई न करने का अनुरोध किया गया है।
- प्रदीप राय, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक