फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   traffic jam for two hours

राखी के दिन जाम ने घंटों 'रुलाया'

Thu, 22 Aug 2013 09:12 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Aug 2013 09:12 AM IST
विज्ञापन
traffic jam for two hours

देहरादून में राखी के दिन जाम ने लोगों को घंटों परेशान किया। बुधवार को शहर में कई जगह लंबे जाम लगा रहा।

विज्ञापन


दून-दिल्ली रोड पर डाटकाली मंदिर से कुछ पहले रोडवेज बस के खराब होने से वह बीच सड़क पर खड़ी हो गई। देखते ही देखते हाईवे पर जबरदस्त जाम लग गया।

सूचना पर क्लेमेंटटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन से बस को हटाया गया। पुलिस को यातायात व्यवस्थित करने में दो घंटे लग गए। इस दौरान वाहनों में बैठे बच्चे और बुजुर्ग परेशान रहे।

तीन किलोमीटर लंबा जाम
मोहकमपुर रेलवे फाटक बुधवार दोपहर को कुछ अधिक समय के लिए लग गया तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। दोनों तरफ से करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम जोगीवाला चौक से शुरू होकर हर्रावाला तक पहुंच गया।
विज्ञापन


इस दौरान आगे बढ़ने की होड़ में कई लोगों में विवाद भी होता रहा। सूचना पर सीओ डालनवाला मदन सिंह फर्सवाण, ट्रैफिक इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह रावत मौके पर पहुंचे और यातायात को व्यवस्थित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिया की मरम्मत से जाम
डाटकाली मंदिर के आगे दिल्ली रोड पर पुलिया की मरम्मत की जा रही है। इससे रास्ता संकरा हो गया है और हर समय जाम लगा रहता है।

यातायात व्यवस्थित करने के लिए क्लेमेंटटाउन पुलिस को वहां पर आजकल कई कांस्टेबलों की ड्यूटी लगानी पड़ रही है। बता दें पुलिया यूपी क्षेत्र में है जबकि उसके कारण जाम उत्तराखंड की सीमा के अंदर लगता है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed