फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic jam due to influx of tourists

पहाङो की रानी मसूरी में बङी संख्या में पहुंचे पर्यटक, शहर में बार बार ट्रेफिक जाम लगने से पर्यटक रहे परेशान

Sat, 16 Apr 2022 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam due to influx of tourists
पहाड़ों की रानी मसूरी में दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पर्यटकों की भारी आमद से शहर में चारों ओर जाम की स्थित बन गई है। शुक्रवार को थोड़ी-थोड़ी दूर पर लगे जाम से यातायात व्यवस्था भी धड़ाम हो गई। इसके अलावा शहर के 90 फीसदी होटल भी पर्यटकों से भर चुके हैं। पर्यटकों की भारी भीड़ को देखकर होटल प्रबंधन ने भी कमरों के किराये और खाने के रेट बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

शहर में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से पर्यटक स्थल गुलजार हो गए हैं, लेकिन चार पहिया वाहनों की आवाजाही से शहरी समेत पर्यटक भी ट्रैफिक जाम से बेहाल हो उठे। शुक्रवार को शहर के पिक्चर पैलेस, गांधी चौक, लंढौर, मलिंगार चौक, लाइब्रेरी-किंग्रेग मार्ग में थोड़ी-थोड़ी देर में लगे ट्रैफिक जाम से लोग बेहाल हो गए। उधर, पर्यटकों की आमद से शहर के अधिकांश होटलों में जगह की कमी हो गई। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शहर के करीब 90 फीसदी होटल भर चुके हैं। बताया कि शनिवार तक होटलों में एडवांस बुकिंग हो रखी है। कहा कि लंबे समय बाद शहर में पर्यटकों की आमद से रौनक दिखाई दे रही। खुशी जताई कि कोरोना संक्रमण के बाद मसूरी में अब पर्यटकों की भीड़ दिखाई दी, जिसका फायदा होटल वालों समेत पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

दिल्ली से पहुंची पर्यटक श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि मसूरी में मौसम बेहद खुशनुमा है। चारों ओर प्रकृति की खूबसूरती से मन उत्साहित है, लेकिन ट्रैफिक जाम से काफी समय तक जूझना पड़ा। कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को प्रशासन को हर हालत में ठीक करना चाहिए। हरियाणा से आए पर्यटक हरजिंदर सिंह ने कहा कि मसूरी खूबसूरत शहर है, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था ठीक नहीं है। जगह-जगह ट्रैफिक जाम से बच्चे भी परेशान हो गए हैं। उधर, शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 30 सिपाही और चार दरोगाओं को तैनात किया गया है। साथ ही जाम को खोलने के लिए सीपीयू यूनिट की भी तैनाती की गई है। कहा कि कई जगह पर्यटक वाहन गलत दिशा में खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जाम, पार्किंग वीरान
शहर में ट्रैफिक जाम से पर्यटक जहां परेशान हैं, वहीं किंग्रेग में 32 करोड़ की पार्किंग वीरान पड़ी है। इस पार्किंग का करीब पांच माह पूर्व उद्घाटन भी हो चुका है, लेकिन संचालन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए 13वें वित्त आयोग से 32 करोड़ रुपये की लागत से किंग्रेग में 212 चार पहिया वाहनों के लिए मल्टी लेबल कार पार्किंग निर्माण का शुभारंभ वर्ष 2015 में तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने किया था। 20 दिसंबर 2021 को वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्किंग का लोकार्पण किया था, लेकिन पर्यटन और लोक निर्माण विभाग के बीच तालमेल न होने से पार्किंग का संचालन नहीं हो शुरू हो पाया, जिससे शहर में हालात ये है कि पूरे शहर में जाम लगता रहता है।
पार्किंग का निरीक्षण बड़े अफसरों ने कर लिया है। संभवतया अगले हफ्ते तक पर्यटन विभाग को पार्किंग का जिम्मा मिल जाएगा। कार पार्किंग के संचालन के लिए टेंडर भी आमंत्रित हो चुके हैं। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इसी माह कार पार्किंग का संचालन शुरू हो जाएगा।

- जसपाल सिंह चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी
कार पार्किंग का पूरा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पार्किंग को हैंडओवर करने के लिए पर्यटन विभाग को पत्रावली भेज दी गई है। पार्किंग के संचालन की जिम्मेदारी अब पर्यटन विभाग के पास है।
- डीसी नौटियाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed