{"_id":"e8ab3264a1831cd5641c31bcba00f8b3","slug":"traffic-divert-around-ima-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 जून तक दून के इन रास्तों पर ट्रैफिक होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 जून तक दून के इन रास्तों पर ट्रैफिक होगा बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमए परेड के मद्देनजर छह से 13 मई तक दून-विकासनगर मार्ग पर सुबह पांच बजे से लेकर शाम तक वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इस दौरान भारी वाहनों को शिमला बाईपास से निकालने की योजना है।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय ने बताया कि परेड के दौरान आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा। नो एंट्री के समय में वाहनों को निकालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो सके।
विज्ञापन
यह रहेगा डायवर्जन प्लान
-बल्लूपुर से आने वाले हल्के वाहन रांगणवाला चौकी से मीठी बेरी होते हुए प्रेमनगर जाएंगे।
-प्रेमनगर से दून जाने वाले वाहन आईएमए एमटी सेक्शन गेट से डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर होते हुए जा सकेंगे।
-विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक डायवर्ट किए जाएंगे। यह ट्रैफिक शिमला बाईपास होते हुए दून आएगा।
-दून से विकासनगर जाने वाली रोडवेज बस को जीएमएस रोड से शिमला बाईपास पर निकाला जाएगा।
-नो एंट्री क्षेत्र में विरोध होने की स्थिति में दून से विकासनगर जाने वाले वाहनों को डोईवाला और विकासनगर से आने वाले वाहन को धर्मावाला चौक पर रोका जाएगा।
विज्ञापन