{"_id":"624b4efef95a0228126e75b2","slug":"traders-and-officers-agreed-to-install-25-feeder-boxes-city-news-drn4081918142","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों और अधिकारियों में 25 फीडर बॉक्स लगाने पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों और अधिकारियों में 25 फीडर बॉक्स लगाने पर बनी सहमति
विज्ञापन
बिजली विभाग स्मार्ट सिटी और पलटन बाजार के दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों औ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों और अधिकारियों में 25 फीडर बॉक्स लगाने पर बनी सहमति
देहरादून। व्यापारियों और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के बीच 25 फीडर बॉक्स लगाने पर सहमति बनी है। यह बॉक्स बिजली के तारों को भूमिगत करने के लिए लगाए जा रहे हैं। फीडर बॉक्स लगाने के लिए यह जगहें ऐसी हैं जहां पर व्यापारियों को भी कोई परेशानी नहीं होगी।
दून वैली उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सचिव दिव्य सेठी ने बताया कि बिजली विभाग और स्मार्ट सिटी ने पिछले दिनों फीडर बॉक्स बिना किसी की सहमति के लगाए थे। इनसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में सोमवार को प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों, बिजली विभाग और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में 25 फीडर बॉक्स लगाने की सहमति प्रदान की गई।
यह सहमति आपसी ताल मेल बना कर दी गईं। इन फीडर बॉक्स से व्यापारियों को भी कोई कष्ट न हो और फीडर बॉक्स लगने से तारे भी अंडरग्राउंड हो जाएं। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, महामंत्री पंकज दीदान, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा सचिव दिव्य सेठी, उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा, सुनील बांगा, रोहित बहल, युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी, मोहम्मद राशिद, संयोजक मोहित भटनागर, भरत गुलाटी, राम कपूर, नवीन अरोरा अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
यहां लगेंगे बॉक्स
1. पार्क के साथ 4 बॉक्स
2. पीएनबी बैंक की दीवार के पास 4 बॉक्स
3. बाटा और लक्ष्मी रेस्टोरेंट के पास 1-1 बॉक्स
4. जंगम शिवालय मंदिर के सामने वाली गली में बाथरूम के ऊपर 4 बॉक्स
5. शंकर स्वीट शॉप के साथ गली में 2 बॉक्स
6. चरण दास फूल वाले के साथ गली में 2 बॉक्स
7. प्रीतम चाय वाली गली में 1 बॉक्स
8. आरसी मेन्स स्टोर 2 बॉक्स
9. मिशन स्कूल कोतवाली के अंदर 6 बॉक्स