फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traders accused GST officer of harassment

Dehradun News: व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Mon, 25 Mar 2024 03:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Traders accused GST officer of harassment

विज्ञापन
देहरादून। डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ उत्तराखंड के एक प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को जीएसटी के स्टेट ज्वाइंट कमिश्नर संजीव सोलंकी से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा, माल की डिलीवरी के समय बिल होने के बावजूद भी गाड़ियों को निकटतम जीएसटी चौकी ले जाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।




प्रतिनिधि मंडल ने स्टेट जॉइंट कमिश्नर को जीएसटी में आ रही दिक्कतों के बारे में भी बताया। डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा, उत्पीड़न से व्यापारियों में भारी रोष है। चेतावनी दी कि व्यापारियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। स्टेट ज्वाइंट कमिश्नर संजीव सोलंकी ने कहा, जीएसटी का रुख व्यापारियों के प्रति बहुत सकारात्मक है और यह भी आश्वासन दिया कि जो भी व्यापारी सही काम कर रहे हैं उनका किसी प्रकार से उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, गाड़ी की चेकिंग होना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन भविष्य में विभाग इस बात का विशेष ध्यान रखेगा कि व्यापारियों को सप्लाई के समय असुविधा न हो। इस दौरान संजीव अग्रवाल, कमलजीत शर्मा, विवेक सिंघल, अजय मित्तल, अनिल भोला, अनिल अग्रवाल, क्षितिज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed