{"_id":"5b2676c44f1c1b315d8b58d7","slug":"tracking-in-high-himalayan-areas-stop-till-31st-august-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पर्वतारोही की मौत के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग पर 31 अगस्त तक लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पर्वतारोही की मौत के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग पर 31 अगस्त तक लगी रोक
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पुरोला
Updated Sun, 17 Jun 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
पर्वतारोही
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिकूल मौसम और हाल ही में बडासू पास-छितकुल ट्रैक पर ट्रैकिंग दल के एक सदस्य की मौत के बाद गोविंद वन्य जीव विहार प्रशासन ने क्षेत्र के उच्च हिमालयी ट्रैकों की ओर 31 अगस्त तक पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। 30 जून तक मौसम अनुकूल होने पर ही सिर्फ हरकीदून और केदारकांठा तक जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
गोविंद वन्य जीव विहार के उपनिदेशक आरपी मिश्रा ने बताया कि मानसून सीजन शुरू होते ही क्षेत्र में रोजाना बारिश हो रही है। इसके साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से एवलांच का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
प्रतिकूल मौसम में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग अभियान के दौरान खतरा रहता है। इसे देखते हुए अब पर्यटकों को 31 अगस्त तक गोविंद वन्य जीव विहार के अंतर्गत आने वाले रूपिन पास, बडासू पास, रुइंसारा, देवक्यारा, बालीपास आदि उच्च हिमालयी ट्रैक पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
फिलहाल 30 जून तक मौसम अनुकूल होने पर ही पर्यटकों को सिर्फ हरकीदून एवं केदारकांठा तक जाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने सभी ट्रैकिंग एजेंसियों से इस दौरान पर्यटकों को उच्च हिमालयी ट्रैकिंग पर नहीं ले जाने को कहा है।