{"_id":"59d7584f4f1c1bdb538b601b","slug":"tracker-dead-body-bring-guptkashi-in-from-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ-मदमहेश्वर ट्रैक पर 10 दिनों से पड़ा ट्रैकर का शव लाया गया गुप्तकाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ-मदमहेश्वर ट्रैक पर 10 दिनों से पड़ा ट्रैकर का शव लाया गया गुप्तकाशी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Oct 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
supriy barman
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ-मदमहेश्वर ट्रैक पर पनपतिया ग्लेश्यर में दस दिनों से फंसा ट्रैकर सुप्रिय बर्मन का शव एसडीआरएफ द्वारा निकाला गया शव शुक्रवार को गुप्तकाशी लाया गया। गुरुवार को सुप्रिय बर्मन का शव एसडीआरएफ के पर्वतारोही दल को पनपनितया में मिल गया था। दल ने शुक्रवार को शव को हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी पहुंचाया।
विज्ञापन
बीते मंगलवार को सुजल सरोवर से 11 सदस्यीय टीम रेस्कयू को पहुंची। गुरुवार को पनपतिया में मृतक ट्रैकर का शव बर्फ में दबा मिला। टीम ने यह जानकारी वायरलेस के जरिए डीएम मंगेश घिल्डियाल व एसपी पीएन मीणा को दी। ट्रैकर के शव को एसडीआरएफ की टीम ने अपने कब्जे में लिया था।
विज्ञापन
बता दें कि ट्रैकिंग दल के लीडर पश्चिम बंगाल निवासी सुप्रिय बर्मन की गत 26 सितंबर को तबीयत बिगड़ने पर पनपतिया में मौत हो गई थी। वर्मन इंडियन ऑयल की बरौनी-बेगूसराय (बिहार) रिफाइनरी में उपमहाप्रबंधक पद पर तैनात थे।
विज्ञापन