'आप' नेता टीपीएस रावत होंगे कांग्रेस में शामिल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपाल महाराज के कांग्रेस छोड़ने के बाद पूर्व सांसद टीपीएस रावत की कांग्रेस में वापसी की संभावना जताई जा रही है।
दो बार सतपाल महाराज के खिलाफ पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके जनरल टीपीएस फिलहाल आम आदमी पार्टी में हैं।
आप में शामिल होने के बाद भी टीपीएस पौड़ी से प्रत्याशी नहीं बने, लेकिन अब महाराज के जाने से टीपीएस को दोबारा कांग्रेस में लाने की बात चल रही है।
जनरल टीपीएस ने 2007 में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की थी। उस समय टीपीएस धूमाकोट से विधायक थे, जिस सीट से भाजपा के मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने चुनाव लड़ा था।
सतपाल महाराज को हराकर पहुंचे थे संसद
खंडूड़ी के लिए सीट छोड़ने के बाद टीपीएस पौड़ी सीट से भाजपा की टिकट पर संसदीय उपचुनाव सतपाल महाराज के खिलाफ जीते थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में पौड़ी सीट से टीपीएस भाजपा के प्रत्याशी थे, लेकिन सतपाल महाराज से हार गए।
इसके बाद टीपीएस ने भाजपा का दामन छोड़कर उत्तराखंड रक्षा मोर्चा बनाया। 2012 के विधानसभा चुनावों में रक्षा मोर्चा को करारी हार मिली और टीपीएस खुद भी विधायक का चुनाव हार गए। इसके बाद टीपीएस ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की, लेकिन पौड़ी लोकसभी सीट से प्रत्याशी नहीं बने।
आप में शामिल होने के बावजूद चुनाव नहीं लड़ने के बाद अब सतपाल महाराज के कांग्रेस छोड़ने से अब टीपीएस की वापसी की सुगबुगाहट तेज हो गई है।