फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie news: Tourists crowd on weekends 95 per cent hotel packs

Mussoorie: मसूरी में वीकेंड पर उमड़े सैलानी, कम पड़े पुलिस के इंतजाम, 95 फीसदी होटल पैक

Sun, 25 Jun 2023 03:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 25 Jun 2023 03:36 PM IST
सार

मसूरी में बारिश और घने कोहरे के बावजूद भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। इससे शहर की सड़कों पर वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन
Mussoorie news: Tourists crowd on weekends 95 per cent hotel packs
मसूरी में जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचे। इससे शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर दिनभर रौनक रही। वहीं, पर्यटकों को जाम का सामना भी करना पड़ा। पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी रही, लेकिन पर्यटकों की भीड़ के सामने पुलिस के इंतजाम कम पड़ गए।

विज्ञापन


मसूरी में बारिश और घने कोहरे के बावजूद भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। इससे शहर की सड़कों पर वाहनों की कतार लग गई। होटल पर्यटकों से पैक हो गए। शहर के किंग्रेग से गांधी चौक, कैंपटी रोड, पिक्चर पैलेस सहित विभिन्न मार्गों, चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि देर शाम तक मसूरी में होटल 95 फीसदी तक पैक हो गए। इससे होटल व्यवसायियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में पुलिस के जवानों के साथ ही सीपीयू, होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस, पीआरडी को लगाया गया है। साथ ही नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को उठाया जा रहा है। लगातार वाहनों को गंतव्य तक भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
शहर में तीसरे दिन भी हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। रिमझिम बारिश के साथ घना कोहरा भी छाया रहा। इससे दिन में ही वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed