फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists had to face problems again due to heavy traffic

Dehradun News: मसूरी में वीकेंड पर लगा जाम, पर्यटक हुए परेशान

Sun, 19 Apr 2026 02:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Tourists had to face problems again due to heavy traffic
शहर में वीकेंड पर फिर भीषण जाम से पर्यटकों को परेशान होना पड़ा। प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर सैलानियों के वाहन घंटों तक रेंग-रेंगकर चले।
विज्ञापन




शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया। शहर के लाइब्रेरी चौक, पिक्चर पैलेस, लंढौर बाजार, मसूरी-दून मार्ग, कुलड़ी बाजार जैसे व्यस्तम क्षेत्रों में सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दोपहर तक स्थिति और गंभीर हो गई। पर्यटकों को गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य दिनों के मुकाबले कई गुना अधिक समय लगा। स्थानीय लोगों को दैनिक कार्यों के लिए घर से निकलना मुश्किल हो गया। स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह, संजय नेगी, भरत सिंह का कहना है कि हर वीकेंड पर ऐसी स्थिति बन जाती है लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि शहर में पार्किंग व्यवस्था को और बेहतर किया जाए। सड़क किनारे अनावश्यक खड़े वाहनों को हटाया जाए। कई जगह पुराने खटारा वाहन खड़े हैं उनसे भी दिक्कत हो रही है। भगत सिंह चौक पर जाम इतना भीषण था कि लोग पैदल भी नहीं निकल पा रहे थे।
विज्ञापन




वहीं, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस वीकेंड पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स नहीं मिल पाया लेकिन रुटीन पुलिसकर्मी चौराहों पर तैनात रहे। जहां भी जाम लगा वहां यातायात व्यवस्थित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed