फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists gathered in Chakrata on weekends

वीकेंड पर चकराता में उमड़ा पर्यटकों का रेला

Sun, 12 Jan 2020 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tourists gathered in Chakrata on weekends
चकराता में बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : VIKAS NAGAR
वीकेंड पर चकराता और आसपास की ऊंची चोटियों पर पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ में मौज मस्ती करते नजर आए। शाम तक ऊंची चोटियां पर्यटकों से गुलजार नजर आईं। जहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के उमड़ने से कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही वहीं, जाम खुलवाने में पुलिस प्रशासन को खासा मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

चकराता के साथ ही देववन, लोखंडी, कनासर, बैराटखाई की ऊंची चोटियों पर लोग बर्फ में खेलने के साथ ही सेल्फी और फोटो लेते नजर आए। बड़ी संख्या में पर्यटकों को आता देख दुकानदारों और होटल व्यवसायियों के चेहरे भी खिल उठे। दिनभर चटक धूप खिली रही। हालांकि, शाम चार बजे सूरज की चमक फीकी पड़ने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिसके चलते शरीर में सिरहन पैदा होने लगी। घरों और दुकानों में अलाव और हीटर जल उठे। दिल्ली, चंडीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़ आदि इलाकों से पर्यटक सैर सपाटे के लिए चकराता पहुंचे। शनिवार को चकराता का अधिकतम तापमान नौ डिग्री और न्यूनतम दो डिग्री रिकॉर्ड किया गया। विकासनगर में भी दिनभर चटक धूप खिली रही।
विज्ञापन

================
दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटी रही एसडीआरएफ की टीम
बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में पाला पड़ने से बर्फ शीशे की तरह फिसलन वाली हो गई है। जिस पर लोग आए दिन रपट कर चोटिल हो रहे हैं। शनिवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ पर फिसल कर चोटिल हुए, जिन्हें एसडीआरएफ टीम प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में सिपाहियों ने प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के बाद से ही एसडीआरएफ की टीम रास्ता खुलवाने के काम में जुटी हुई है। टीम में दिनेश चौहान, महेंद्र सिंह, विकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed