फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists flock to Chakrata, market buzzes

Dehradun News: चकराता में पर्यटकों की बहार, बाजार हुआ गुलजार

Sun, 12 May 2024 05:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Tourists flock to Chakrata, market buzzes
पहाड़ों का राजा चकराता में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। व्यापारियों और होटल व्यावासियों के चेहरे खिल उठे। पर्यटकों ने टाइगर फाल में नहाते हुए जमकर मस्ती की। अन्य पर्यटन स्थलों पर भी सैलानी चहलकदमी करते नजर आए। शाम को चकराता बाजार में जमकर खरीदारी की। सभी होटल और कैंप पर्यटकों से पूरी तरह से पैक रहे।
विज्ञापन


वीकेंड पर छुट्टी का लुफ्त उठाने के लिए शुक्रवार शाम से पर्यटकों के चकराता पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों ने टाइगर फाल का रुख किया। उन्होंने झरने से गिरने वाले ठंडे पानी में नहाते हुए शाम तक जमकर मौज मस्ती की। सनसेट, सनराइज प्वाइंट, रामताल, गार्डन, लोखंडी, कोटि कनासर, मोईला टॉप, बुधेर गुफा, मुंडली, नवीन चकराता, माख्टी, चुरानी, बैराटखाई आदि स्थलों पर चहलकदमी करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। शाम ढलते ही पर्यटक छावनी पहुंच गए। बाजार में चकराता की प्रसिद्ध राजमा, कुलथी, उड़द, बुरांश, पुदीना जूस की खूब खरीदारी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से चकराता पहुंचीं मनप्रीत, पायल, दिल्ली से परिवार सहित आए मंयक गुप्ता, शोभित आदि ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में मई, जून माह में पड़ने वाली भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए चकराता सबसे अच्छी जगह है। बताया कि वह जब भी छुट्टी मिलती है और समय होता है तो सीधा चकराता चले आते हैं। बताया कि यहां घूमने और ठहरने का अपना अलग ही मजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 15 मिनट हुई बूंदाबांदी

छावनी क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक से आसमान में बादल छा गए। कुछ देर में हल्की बूंदाबांदी से बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक बूंदाबांदी जारी रही। शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्र सैंज-कुनैन क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि और शनिवार दोपहर बाद छावनी क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी से मई के दूसरे सप्ताह में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चकराता का शनिवार का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed