फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tourists car slipped due to frost on Joshimath-Auli road Stuck on a stone major accident averted UttarakhandTo

Chamoli: जोशीमठ-औली सड़क पर पाला जमने से फिसली दिल्ली के पर्यटकों की कार, पत्थर पर जाकर अटकी

Sun, 10 Dec 2023 01:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Dec 2023 01:53 PM IST
सार

जोशीमठ से औली जाने के लिए अधिकांश पर्यटक रोपवे का प्रयोग करते थे लेकिन जोशीमठ भू-धंसाव के बाद से रोपवे का संचालन बंद पड़ा है जिससे सभी पर्यटक वाहन से ही औली पहुंच रहे हैं। शनिवार को दिल्ली के पर्यटक औली से लौट रहे थे। तभी कार अचानक पाले में फिसलते हुए सड़क से नीचे की ओर चली गई।

विज्ञापन
Tourists car slipped due to frost on Joshimath-Auli road Stuck on a stone major accident averted UttarakhandTo
पर्यटकों की कार फिसली - फोटो : amar ujala

विस्तार

ठंड बढ़ने के साथ ही जोशीमठ-औली सड़क पर पाला जमने लगा है जिससे यहां वाहन फिसलने लगे हैं। शनिवार को कुछ पर्यटक औली लौट रहे थे कि पर्यटकों की कार पाले में फिसलकर सड़क किनारे जाकर पत्थर पर अटक गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन

सर्दियों में जोशीमठ-औली सड़क पर पाला जमने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें होती हैं। जोशीमठ से औली जाने के लिए अधिकांश पर्यटक रोपवे का प्रयोग करते थे लेकिन जोशीमठ भू-धंसाव के बाद से रोपवे का संचालन बंद पड़ा है जिससे सभी पर्यटक वाहन से ही औली पहुंच रहे हैं। शनिवार को दिल्ली के पर्यटक औली से लौट रहे थे।

विज्ञापन


कवांण बैंड से टीवी टावर के बीच सड़क पर पाला जमा देखा तो चालक ने पर्यटकों को उतारने के बाद कार को आगे बढ़ाना शुरू किया लेकिन तभी कार अचानक पाले में फिसलते हुए सड़क से नीचे की ओर चली गई और एक पत्थर पर आकर अटक गई। हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी कोशिश के बाद भी कार नहीं निकाली जा सकी है। पर्यटक दूसरे वाहन से घर चले गए। इस सड़क पर सेना, आईटीबीपी के वाहन भी चलते रहते हैं और अब पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ गई है। इससे सड़क पर जाम की समस्या भी उत्पन्न होने लग गई है।

ये भी पढ़ें...Investor Summit: हरीश रावत बोले- कोने में दुबके नजर आए हमारे व्यंजन, लेकिन पीएम मोदी के इस आइडिया को सराहा

बर्फबारी होने पर बढ़ेगी समस्या

औली में ठंड हर दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में बारिश होने पर यहां बर्फबारी हो सकती है जिसके बाद जोशीमठ-औली सड़क पर बर्फ के साथ पाला जम जाएगा। इससे समस्या और भी बढ़ जाएगी जिससे हादसे होने का खतरा भी बढ़ जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed