फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tourist flow in ganga.

गंगा की तेज धारा में बहे दिल्ली के पांच पर्यटक

Sun, 29 Mar 2015 06:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश्ा
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश्ा Updated Sun, 29 Mar 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
tourist flow in ganga.

ऋषिकेश में त्रिवेणीघाट के समीप गंगा में बने टापू से वापस लौटते समय तेज बहाव की चपेट में आकर दिल्ली के पांच पर्यटक बह गए।

विज्ञापन


पांचों को पीएसी जवानों ने सुरक्षित बचा लिया। समय रहते रेस्क्यू अभियान चलने से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर दिल्ली के कुछ पर्यटक त्रिवेणीघाट पर गंगा की छोटी धारा को पार कर सामने बने टापू में चले गए।

वापस लौटते समय अचानक रितू गुप्ता (21) पुत्री प्रेम शंकर निवासी 20-ए पूरवी मार्ग दिल्ली का पैर फिसल गया और वह तेज धाराओं में बहने लगी।

जिससे बहता देख श्याम सिंह रावत (22) पुत्र ध्यान सिंह रावत निवासी सेवानगर दिल्ली, सुनीता राणा (23) पुत्री लाल सिंह राणा निवासी 75-ए मायापुरी दिल्ली और वरुण कुमार (23) पुत्र राज किशोर निवासी 95 नैरोजीनगर, दिल्ली ने बीच बचाव किया और चारों बहने लगे।
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर तट पर तैनात 40 वाहनी पीएसी के जवान विपिन काला, त्रेपन सिंह और संदीप गोस्वामी ने रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद पर्यटकों को गंगा से सकुशल बाहर निकाल दिया। पर्यटकों ने जान बचाने के लिए जवानों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed