{"_id":"5e2df9f126ecd11e6da66935bdb993bc","slug":"tourist-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति वैन खाईं में गिरी, दो पर्यटकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारुति वैन खाईं में गिरी, दो पर्यटकों की मौत
अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
Updated Thu, 13 Mar 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी घूमने आए हरियाणा के पर्यटकों की मारुति वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वैन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। घायलों को श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा के रहने वाले
हरियाणा के झज्जर जिले की बहादुरगढ़ तहसील के लोहामाजरा ग्राम निवासी सात लोग मसूरी घूमने आए थे। बृहस्पतिवार को सभी लोग मारुति वैन से चंबा होते हुए ऋषिकेश जा रहे थे।
विज्ञापन
पढ़ें, गंजेपन से हैं परेशान तो हो जाएं टेंशन फ्री
विज्ञापन
अपराह्न सवा तीन बजे उनकी वैन नरेंद्रनगर से आगे पहुंची थी कि चालक के संतुलन खो देने से वैन 70 मीटर नीचे जा गिरी। वैन के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला
दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसओ देवेंद्र चौहान और कुमाल्डा चौकी प्रभारी रामलाल गौड़ ने मय फोर्स मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। तब तक चालक सत्यपाल (47) पुत्र बलवान और पाली राम (55) पुत्र सरदारे दम तोड़ चुके थे।
पढ़ें, बीजेपी में बगावत, उत्तराखंड में पूर्व मंत्री का इस्तीफा
पुलिस ने घायल राजेश (37) पुत्र महर सिंह, ललित (32) पुत्र ओम प्रकाश, जसवीर (30) पुत्र रामेर, मुकेश (35) पुत्र जयनारायण और सुनील (45) पुत्र बलवीर को श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।
पढ़ें, 55 सालों से नहीं लगाए कमीज के बटन
डाक्टरों ने घायलों को खतरे से बाहर बताया है। कांस्टेबल महेंद्र, नीरज और वीरेश ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।