पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, 3 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर से धनोल्टी घूमने जा रहे पर्यटकों की होंडा सिटी कार देर रात बुरांसखंडा के पास पाले के कारण फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार में सवार एक युवती सकुशल है। घायलों को दून अस्पताल रेफर किया गया है।
शनिवार रात करीब एक बजे पर्यटकों की कार धनोल्टी की ओर जा रही थी। कार में चालक समेत चार युवक और एक युवती सवार थी।
धनोल्टी से करीब साढ़े तीन किलोमीटर पहले बुरांसखंडा के पास पाले में फिसलने के कारण कार खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही मसूरी, चंबा पुलिस और 108 मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया।
घायलों को रेफर किया देहरादून
रविवार तड़के करीब चार बजे घायलों को राजकीय सेंट मेरी अस्पताल मसूरी में ले जाया गया। जहां राजीव राजपूत पुत्र चरत सिंह (38) निवासी ग्राम मुकीमपुर धर्म सिंह खेड़ा, बिजनौर को डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल एचएस भंडारी ने बताया कि अन्य घायलों को देहरादून रेफर किया गया है।
घायलों में राकेश चौधरी पुत्र देवीकिशन निवासी सुभाषनगर मेरठ, राहुल पुत्र मलखान सिंह निवासी किरतपुर बिजनौर और ललित यादव पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम तिवारा सहारनपुर हैं।
युवती सिमरन गीता कालोनी यमुनापार नई दिल्ली की रहने वाली है। युवती ने पुलिस को बताया कि कार में सवार सभी लोग बिजनौर से ही धनोल्टी के लिए चले थे।