फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourist Car fall into ditch in kotdwar haryana two Youths killed

उत्तराखंड: पर्यटकों की कार खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, दो की मौत, तीन घायल

Sun, 07 Jul 2019 10:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लैंसडौन/कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लैंसडौन/कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Jul 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Tourist Car fall into ditch in kotdwar haryana two Youths killed
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल के पास पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में हरियाणा के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो महिला पर्यटक समेत तीन घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को लैंसडौन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना भेज दी है। 
विज्ञापन


लैंसडौन के कोतवाल संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि हादसा शनिवार दिन में करीब 12 बजे हुआ। हरियाणा से तीन युवक और दो युवतियां शुक्रवार को अपनी कार से घूमने के लिए लैंसडौन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को पांचों पर्यटक जयहरीखाल स्थित एक होम स्टे पर्यटक आवास गृह में रुके थे। लैंसडौन घूमने के बाद शनिवार को उन्होंने पौड़ी घूमने का मन बनाया। शनिवार को ये लोग लैंसडौन से जयहरीखाल, गुमखाल होते हुए पौड़ी के लिए रवाना हुए थे।

दिन में करीब 12 बजे गुमखाल से करीब एक किलोमीटर आगे सतपुली मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। चीख-पुकार मचने और शोर होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य चलाया। 

हादसे में कार में सवार दो युवकों आदित्य उर्फ विजय (26) पुत्र राजेश ग्राम बेरी जिला झज्जर हरियाणा और मानव (26) पुत्र नामालूम निवासी फरीदाबाद हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं मोहित (21) पुत्र राजकुमार रोहतक हरियाणा, शिवानी (22) पुत्री प्रेम सिंह रावत, निवासी सी-18 न्यू जानकीपुरी वृंदापुर उत्तम नगर दिल्ली और दीप्ति (22) पुत्री लाल सिंह सेक्टर 14 गुड़गांव हरियाणा घायल हो गए। 

जिन्हें आपातकालीन सेवा 108 से कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां दिल्ली में एमबीए की पढ़ाई कर रही है। वे अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए लैंसडौन और पौड़ी आए थे। जहां वे हादसे का शिकार हो गए। कोतवाल ने बताया कि परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed