कॉर्बेट पार्क में अब और भी रोमांच भरा होगा सफर, थ्री डी सिस्टम से कर सकेंगे वन्य जीवों का दीदार
- कोटद्वार के कॉर्बेट रिसप्शन सेंटर में 35 लाख में लगेगा सिस्टम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए अब यहां का सफर और भी मजेदार होगा। पर्यटकों के रोमांच और मनोरंजन को बढ़ाने के लिए यहां 3डी वीडियो सिस्टम और डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।
पर्यटक 3डी सिस्टम के माध्यम से एक हॉल में बैठकर जंगल का दीदार कर सकेंगे। इसके लिए कार्बेट फाउंडेशन ने 35 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। शीघ्र कोटद्वार के कॉर्बेट रिसेप्शन सेेंटर में कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हाथी का बच्चा ‘सावन’ बनेगा कॉर्बेट नेशनल पार्क का ब्रांड एंबेसडर, फेसबुक पर खुलेगा एकाउंट
पिछले माह कॉर्बेट फाउंडेशन की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था, जिसे स्वीकृत कर लिया गया है। वन्यजीव प्रेमियों के स्वागत और कॉर्बेट नेशनल पार्क के बारे में जानकारी अब और आसानी से जानकारी मिलेगी।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिद्धबली मंदिर के पास तिलवाडांग में रिसेप्शन सेंटर का निर्माण किया गया है। यहां पर आकर देश-विदेश के वन्यजीव प्रेमी कॉर्बेट में घूमने की बुकिंग, जंगल की जानकारी के अलावा सफारी वाहन लेकर पाखरो गेट के रास्ते कॉर्बेट नेशनल पार्क की सैर करते हैं।
डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की भी योजना
अब कॉर्बेट पार्क का सफर और भी मजेदार होगी। पर्यटकों को कॉर्बेट में पाए जाने वाले टाइगर, हाथी और अन्य वन्यजीवों के बीच रहने का रोमांचित अनुभव करने और जंगली जानवरों के व्यवहार आदि की जानकारी देने के उद्देश्य से रिसेप्शन सेंटर की पहली मंजिल में थ्री डी वीडियो सिस्टम और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना है।
.
कोटद्वार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्बेट रिसेप्शन सेंटर में थ्री डी वीडियो सिस्टम और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए कॉर्बेट फाउंडेशन की ओर से 35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शीघ्र इस पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
- डा. हरक सिंह रावत, वन मंत्री उत्तराखंड