फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   tourist bus met with accident in badrinath highway

बदरीनाथ हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, महिला यात्री की मौत

Sun, 19 Jun 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देवप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Sun, 19 Jun 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
tourist bus met with accident in badrinath highway
tourist bus accident in badrinath highway - फोटो : amar ujala

चारधाम यात्रा कर लौट रहे कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के यात्रियों की बस बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप करीब 20 मीटर नीचे खेतों में पलट गई।

विज्ञापन


इस हादसे में एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। जबकि चालक का बायां हाथ टूट गया है। हादसे में घायल 11 यात्रियों का बेस अस्पताल श्रीनगर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। बस में चालक-परिचालक समेत 27 लोग सवार थे।
विज्ञापन


श्रीनगर से सुबह आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के तीर्थयात्रियों को लेकर ट्रैवल्स कंपनी की तीन बसें चली। इनमें से एक बस पूर्वाह्न करीब 11 बजे मूल्यागांव के निकट अनियंत्रित होकर खेतों में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती यात्रियों की स्थिति सामान्य

tourist bus met with accident in badrinath highway
tourist bus accident in badrinath highway - फोटो : amar ujala

बस आपदा पीड़ितों बच्चों के छात्रावास के रास्ते के पुश्ते में उल्टी अटक गई। बस गिरते देखकर आसपास से ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। इसी दौरान आईटीबीपी के जवान भी बस में यहां से गुजर रहे थे। वह भी मदद के लिए पहुंच गए। 

लोगों ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला, लेकिन एक महिला अलगड्डा सुधारानी (50 वर्ष) पत्नी अलगड्डा मंजूनाथ बस के अंदर फंसी रह गई। उनको निकालने में बचाव दल को काफी मेहनत करनी पड़ी।

उनको उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। बेस अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देवप्रयाग के थानाध्यक्ष हेमंत खंडूरी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती यात्रियों की स्थिति सामान्य हैं। सिर्फ वाहन चालक रोशन लाल निवासी नजफगढ़ दिल्ली के बाएं हाथ में फ्रैक्चर है।

हादसे में घायलों के नाम

tourist bus met with accident in badrinath highway
tourist bus accident in badrinath highway - फोटो : amar ujala

बेस अस्पताल में भर्ती घायल 
चालक रोशन लाल नजफगढ़ दिल्ली, बसप्पा संगी (ग्राम कलपुरजे जिला बीजापुर कर्नाटक), ग्रुप मैनेजर धनेश प्रसाद (मंगलौर, जिला साउथ केंद्रा कर्नाटक), किट्टू (मोरियापन्ना बंगलुरू कर्नाटक), गोविंदा राजू व उनकी पत्नी सरस्वती (चलीकेरेतासन चित्रादुर्गी कर्नाटक)।

सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती लोग
रामन्ना व उनकी पत्नी जयश्री (बयाडग़ी जिला हावेरा कर्नाटक) मनोहर व उनकी पत्नी शैलजा (रानीबेनौर कर्नाटक), परिचालक प्रदीप (बिंदवा जिला हरदोई यूपी)।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed