फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourism Ministry: this time the best rural home stay will also get an award at the national level Uttarakhand

Uttarakhand: इस बार राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे को भी मिलेगा पुरस्कार, 31 जनवरी तक आवेदन तिथि

Thu, 11 Jan 2024 08:36 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 Jan 2024 08:36 AM IST
सार

-पर्यटन मंत्रालय ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होम स्टे को भी शामिल किया है। बीते वर्ष पिथौरागढ़ के सरमोली गांव को श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार मिला था।

विज्ञापन
Tourism Ministry: this time the best rural home stay will also get an award at the national level Uttarakhand
बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्तर पर इस बार श्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे को पुरस्कार दिया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में ग्रामीण होम स्टे की श्रेणी को शामिल किया है। पर्यटन गांव और होम स्टे के लिए 31 जनवरी तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित है।

विज्ञापन

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बीते वर्ष से केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता शुरू की थी। जिसमें पिथौरागढ़ जिले के सरमोली गांव को श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू हो गई है। गांवों को पर्यटन से जोड़ने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने अभिनव पहल की है।

विज्ञापन

होम स्टे प्रतियोगिता के लिए 14 श्रेणियां
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ पर्यटन गांव के लिए आठ श्रेणियां निर्धारित हैं। इसमें हेरिटेज, एग्री टूरिज्म, क्राफ्ट, वाइब्रेंट विलेज, एडवेंचर, सामुदायिक आधारित पर्यटन, रिस्पांसिबल टूरिज्म, वेलनेस शामिल हैं। जबकि ग्रामीण होम स्टे प्रतियोगिता के लिए 14 श्रेणियां हैं। इसमें वाइब्रेंट विलेज, ग्रीन, समुदाय के माध्यम से संचालित होम स्टे, महिला नेतृत्व वाली इकाई, विरासत और संस्कृति पर आधारित होम स्टे, फार्म स्टे, कॉटेज, आयुर्वेदिक और कल्याण, वर्नाक्यूलर आर्किटेक्चर, क्लस्टर, जिम्मेदार आचरण, ट्री हाउस और विला शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: सड़क हादसे में लापता महिला वार्डन का शव मिला, चीला रेंज में नए वाहन के ट्रायल के दौरान हुआ था हादसा

पर्यटन मंत्री ने बताया कि विरासत, कृषि पर्यटन, शिल्प, जिम्मेदार पर्यटन, जीवंत गांव, साहसिक पर्यटन, समुदाय-आधारित पर्यटन, कल्याण श्रेणी की थीम आधारित होम स्टे सर्वोत्तम पर्यटन गांव के तहत अपना नामांकन कर सकते हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए गांव और होम स्टे पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइट www.rural.tourism.gov.in पर 31 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हमारे प्रदेश के नोडल अधिकारी एवं अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद से संपर्क कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed