Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourism circuit development in Himalayan states, Swadesh Darshan scheme accelerated

Dehradun News: हिमालयी राज्यों में पर्यटन सर्किट विकास, स्वदेश दर्शन योजना तेज

Wed, 03 Dec 2025 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Tourism circuit development in Himalayan states, Swadesh Darshan scheme accelerated
- नैनीताल सांसद अजय भट्ट के सवाल पर संसद में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दिया जवाब
विज्ञापन


- स्वदेश दर्शन 2.0 के साथ ही पर्यटन सर्किट के लिए हिमालयी राज्यों को मिले 1700 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। हिमालयी राज्यों में केंद्र सरकार ने पर्यटन सर्किट विकास, स्वदेश दर्शन योजना पर खास फोकस किया हुआ है। बुधवार को नैनीताल सांसद अजय भट्ट के संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ये जानकारी दी।
पर्यटन मंत्री ने जवाब में बताया कि पर्यटन विकास सर्किट को लेकर पर्वतीय राज्यों में स्वदेश दर्शन योजना के साथ ही 76 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी। इसके अलावा स्वदेश दर्शन 2.0 और तीर्थ स्थल कायाकल्प एवं आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान प्रसाद योजना को मंजूरी दी गई थी। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में देश में पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का विकास योजना के तहत 23 राज्यों में 3295.76 करोड़ रुपये की 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड में केंद्रीय योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में वर्ष 2015-16 में केदारनाथ का एकीकृत विकास के लिए 34.77 करोड़ जारी किए गए हैं। उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रा सुविधा के लिए अवसर रचना का विकास के लिए 56.15 करोड़ स्वीकृत हुए, जिसमें से 38.38 करोड़ जारी हो गया है। गंगोत्री, यमुनोत्री में तीर्थयात्रा अवसर रचना सुविधाओं के लिए 54.36 करोड़ में से 10.5 करोड रुपए जारी किए गए हैं। ऋषिकेश में राफ्टिंग बेस स्टेशन के लिए 100 करोड़ में से 66 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। चंपावत में टी गार्डन एक्सपीरियंस के लिए 19.89 करोड़ में से 1.99 करोड़ जारी किए गए हैं। भट्ट के प्रश्न के जवाब में केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने बताया कि अब तक देश के हिमालय राज्यों में पर्यटन सर्किट के विकास के लिए कुल 1726.74 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं, जिसमें से 1200.46 करोड रुपए जारी कर दिए गए हैं। तेजी से ये योजनाएं आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed