फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourism activities will be increased between Uttarakhand and Bihar: Maharaj

उत्तराखंड व बिहार के बीच पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा : महाराज

Sun, 14 Dec 2025 06:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Tourism activities will be increased between Uttarakhand and Bihar: Maharaj
- बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने किया सद्भावना सत्संग समारोह का शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। आध्यात्मिक और सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा मानव धर्म मंदिर गया के तत्वावधान में दो दिवसीय सद्भावना सत्संग समारोह का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया।
कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, बोध गया स्थित महाबोधि मंदिर वह पवित्र स्थान है जहां गौतम बुद्ध को बोधिवृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था। यह स्थान यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर स्थल घोषित है। जिस प्रकार से गया में श्राद्ध कर्म आदि का विधान है उसी प्रकार उत्तराखंड स्थित हरिद्वार व बदरीनाथ धाम के ब्रह्मकपाल में भी श्राद्ध कर्म का विशेष महत्व है। इन सभी स्थानों को मानचित्र पर अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल मार्ग से प्रयागराज से बनारस और पटना होते हुए क्रूज और कार्गो चलना चाहिए। बिहार व उत्तराखंड के बीच पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए समन्वय स्थापित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक राज्य में आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed