फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   top ten hot seat of uttarakhand.

उत्तराखंड में लड़ी जाएगी रोमांचक जंग, टॉप-10 हॉट सीट्स पर एक नजर

Mon, 23 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
top ten hot seat of uttarakhand.
पीएम मोदी और सीएम रावत - फोटो : file photo

कांग्रेस के 63 प्रत्याशी घोषित होने से उत्तराखंड की अधिकांश सीटों पर होने वाले मुकाबले से कुहासा हट गया है। ऐसे समीकरण बन रहे हैं जिनके चलते कई विधानसभाओं पर मुकाबला रोमांचक होने वाला है।

विज्ञापन


कमजोर दिख रहे जनपदों पर सीएम रावत को उतार पासा पलटने का दांव कांग्रेस ने खेला है, तो भाजपा बागियों को चेहरा बनाकर बड़ा उलटफेर करने की कोशिश में है। दिग्गजों के टक्कर के बीच कुछ सीटों से जुड़े मिथक वहां मुकाबलों को रोचक बनाएंगे।
विज्ञापन


देवप्रयाग में शिक्षा और सिंचाई मंत्री के कभी दोबारा चुनाव नहीं जीतने का मिथक यहां मुकाबले को रोचक बना रहा है। कांग्रेस ने मंत्री, मंत्री प्रसाद को प्रत्याशी बनाया तो भाजपा ने युवा नेता विनोद कंडारी को मैदान में उतारा है। पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट यहां से निर्दलीय लड़ने के लिए ताल ठोंक चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून की धर्मपुर पर बनी हॉट सीट

top ten hot seat of uttarakhand.
मंत्री दिनेश अग्रवाल को मेयर विनोद चमोली टक्कर देंगे। - फोटो : अमरउजाला

देहरादून की धर्मपुर सीट पर तीन बार के विधायक और मंत्री दिनेश अग्रवाल से दो-दो हाथ करने के लिए शहर के मेयर विनोद चमोली को भाजपा ने उतारा है, जिससे यह मुकाबला कांटे का रहेगा। डोईवाला में भाजपा के त्रिवेंद्र रावत की कांग्रेस के विधायक हीरा सिंह बिष्ट की टक्कर भी रोचक रहेगी।

नरेंद्रनगर में भाजपा से कांग्रेस बागी सुबोध उनियाल का भाजपा बागी ओम गोपाल और कांग्रेस प्रत्याशी हिमांशु से मुकाबला कांटे का रहेगा।

कुमाऊं में रानीखेत सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का पूर्व विधायक कर्ण माहरा से मुकाबला है। भट्ट वर्ष 2012 में मात्र 78 वोट से जीते थे। बाजपुर में कांग्रेस के बागी यशपाल आर्य की नए चेहरे सुनीता बाजवा की टक्कर पर सबकी निगाहें लगी रहेंगी।

सीएम के दो सीटों से मैदान में उतरने से बढ़ा रोमांच

top ten hot seat of uttarakhand.
harish rawat

किच्छा - सीएम हरीश रावत के उतरने से सीट पर रोचक मुकाबला हो गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला से उनकी टक्कर रहेगी। किच्छा में सीएम के उतरने का महत्व सीट से अधिक जनपद की नौ सीटों पर कमजोर स्थिति को लेकर भी देखा जा रहा है।

हरिद्वार ग्रामीण - कांग्रेस ने इस सीट पर सीएम की बेटी अनुपमा को उतारने की जगह उन्हें ही प्रत्याशी बनाया। भाजपा के यतीश्वरानंद के अलावा बसपा की भी इस सीट पर उपस्थिति है। ग्रामीण से उतर कर सीएम हरिद्वार जनपद में कितना असर डालते हैं यह रोचक रहेगा।

कोटद्वार - भाजपा के प्रत्याशी और बागी हरक सिंह का मुकाबला स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से होगा। हरक के लिए सीट नई है पर क्षेत्र पुराना है। नेगी के साथ एंटीइनकम्बैंसी तो है पर उनका स्थानीय होना मजबूती देगा।

सहसपुर पर होगी किशोर की परीक्षा

top ten hot seat of uttarakhand.
किशोर उपाध्याय (पगड़ी में) सहसपुर से उम्मीदवार हैं। - फोटो : AmarUjala

यमकेश्वर - पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु को भाजपा के बागी कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र टक्कर देंगे। इस सीट पर कई समीकरण पार्टी प्रत्याशियों को झेलने हैं। कांग्रेस की दावेदार सरोजनी कैंतुरा के बदले बागी शैलेंद्र को टिकट। भाजपा की सीटिंग विधायक विजय बड़थ्वाल की जगह पूर्व सीएम की बेटी को टिकट दिया है। हालांकि बाहरी होने का टैग ऋतु और शैलेंद्र दोनों पर लगेगा।

सहसपुर- कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को उनकी सीट के जगह मैदान की इस सीट से उतारा है। भाजपा के विधायक सहदेव पुंडीर से उनकी टक्कर यहां मुस्लिम, मैदानी और पहाड़ी वोटों के समीकरण पर टिकी रहेगी।

रुड़की- भाजपा के बागी सुरेश जैन को कांग्रेस ने अपने बागी प्रदीप बत्रा के खिलाफ उतार दिया है। दो बागियों के बीच की यह टक्कर मुकाबले को रोचक बना रही है।

चकराता में होगी कांटे की टक्कर

top ten hot seat of uttarakhand.
मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी मधु चौहान गृह मंत्री प्रीतम को टक्कर देंगी। - फोटो : Facebook

चकराता- गृह मंत्री प्रीतम सिंह के खिलाफ मुन्ना चौहान की पत्नी मधु चौहान की टक्कर इस सीट पर है। कांग्रेस के इस गढ़ में दो परिवारों के बीच की परंपरागत टक्कर मुकाबले को रोचक बनाएगी। मुन्ना भी विकासनगर से प्रत्याशी हैं जहां उनकी टक्कर मंत्री नवप्रभात से है।

रामनगर- इस सीट पर दोनों पार्टियों के प्रत्याशी पूर्व विधायक हैं। कांग्रेस के फाइनेंस मैनेजर रणजीत रावत के उतरने से यह सीट हॉट हो गई है। यहां से भाजपा ने दीवान सिंह बिष्ट को उतारा है। भाजपा नेता सतपाल महाराज की इस सीट पर पकड़ होने से मुकाबला कांटे का रहेगा।

यहां देवर-भाभी में होगी रोचक जंग

top ten hot seat of uttarakhand.
कभी भाभी ममता के साथ रहे सुबोध राकेश इस बार सामने हैं। - फोटो : AmarUjala

भगवानपुर- इस सीट पर देवर-भाभी के बीच मुकाबला है। कांग्रेस से ममता राकेश तो भाजपा से उनके देवर सुबोध राकेश लड़ेंगे। इसके साथ बसपा का तीसरा कोण इसे और रोचक बना रहा है।

गंगोत्री- कांग्रेस से विजयपाल सजवाण और भाजपा से गोपाल रावत के बीच इस सीट पर होने वाली जंग से अधिक सीट से जुड़ा मिथक मुकाबले को रोचक बना रहा है। इस सीट का इतिहास यह है कि यहां जीतने वाली पार्टी की ही सरकार बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed