{"_id":"6439e86c46812637192fde1b4538288e","slug":"top-stories-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नजर में पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नजर में पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 Apr 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।
विज्ञापन
बाप ने अपनी बेटी के साथ की अश्लील हरकत
रविवार देर रात दीलिप कुमार निवासी माजरा, पटेलनगर ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत की। इस बात का पता जब उसकी मां को पता चला तो उसने चप्पल से अपनी पति की पिटाई कर डाली।
गुस्साई मां ने पहले तो अपने पति को चप्पलों से खूब पीटा। बाद में उसने अपने पति को पुलिस के हवाले कर दिया।
हादसों में दो लोगों की मौत
आगरा में तैनान सेना के जवान समेत दो लोगों की देहरादून में हुए हादसों में मौत होने की खबर है। मृतक सैनिक विनय पौड़ी का रहने वाला था।
मरा हुआ मिला बाघ
सोमवार को रामनगर की बेलपड़ाव रेंज में एक बाघ मृत पाया गया। उसके गले में घाव के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आपसी संघर्ष में मरने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन