{"_id":"27803f5e8f35bd08de8d172de42441c4","slug":"together-with-the-rehabilitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के साथ मिलकर करेंगे पुनर्वास : निशंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के साथ मिलकर करेंगे पुनर्वास : निशंक
धारचूला/पिथौरागढ़/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2013 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंउ में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुर्नवास में कांग्रेस का साथ देने की बात फिर से दोहराई है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को आपदा प्रभावित जौलजीबी, नयां बस्ती, गूठी, छारछुम, बलुवाकोट, धारचूला का दौरा किया।
पीड़ितों से मुलाकात कर पूर्व सीएम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार के साथ मिलकर प्रभावितों के पुनर्वास का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले निशंक ने जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।
धारचूला के जीआईसी स्थित राहत शिविर में सोबला, न्यू, खिम, कंच्योती, तेजम, तवाघाट, ऐलागाड़, दोबाट के आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर पूर्व सीएम निशंक ने कहा कि इस समय मिलकर काम करने की जरूरत है। सरकार पुनर्वास का जो भी प्रस्ताव लाएगी भाजपा एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते प्रस्ताव का पूरा समर्थन करेगी।
विज्ञापन
पहाड़ में एक ही मकान में कई परिवारों के रहने का मामला उन्होंने सरकार के सामने उठाया था। सरकार अब सबको अलग परिवार मानने पर सहमत हो गई है। उनके साथ मौजूद एसडीएम प्रमोद कुमार ने पूर्व सीएम को बताया कि इस संबंध में शासनादेश आ गया है।
विज्ञापन
निशंक के साथ पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, विधायक अजय टम्टा, खुशाल सिंह पिपलिया, अशोक नबियाल, रुकम सिंह बिष्ट, महेंद्र बुदियाल, ओम प्रकाश कापड़ी मौजूद थे।