फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Today Corona Active Cases in uttarakhand 11 April: 1333 new infected Found, Eight patients death

उत्तराखंड में कोरोना: 1333 नए संक्रमित मिले, आठ मरीजों की मौत, एक्टिस केस की संख्या सात हजार पार

Mon, 12 Apr 2021 10:56 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Apr 2021 10:56 AM IST
सार

  • एक्टिव केस की संख्या 7323 पहुंच गई
  • पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जीती कोरोना से जंग
  • प्रदेश में पहली बार सात दिन में 2.39 लाख सैंपलों की जांच

विज्ञापन
Today Corona Active Cases in uttarakhand 11 April: 1333 new infected Found, Eight patients death
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में रविवार को 24 घंटे के भीतर 1333 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि आठ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या सात हजार पार पहुंच गई है। आज 243 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 31285 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 108812 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 97887 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...  महाकुंभ 2021: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि कोरोना पॉजिटिव, अखिलेश यादव से भी की थी मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में अब तक 1760 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 7323 पहुंच गई है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा मामले मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड : कोविड टीके की नई खेप से राहत, आज उत्तराखंड पहुंचीं 1.38 लाख डोज

संक्रमितों का रिकवरी रेट भी घटकर 89.96 फीसदी हो गया है। प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 52 हो गई है।

किस जिले में आए कितने मरीज

देहरादून-          582  
हरिद्वार-            386
नैनीताल-          122
अल्मोड़ा-         11
बागेश्वर-          8
चमोली-            9
चंपावत-           7
पौड़ी-                49
पिथौरागढ़-       2
रुद्रप्रयाग -      5
टिहरी-               44 
ऊधमसिंह नगर-  104
उत्तरकाशी -       4

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जीती कोरोना से जंग

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत कोरोना को मात देकर देहरादून लौट आए हैं। देर शाम रावत राजपुर रोड स्थित अपने आवास पहुंचे। हरीश रावत 24 मार्च को कोरोना संक्रमित हो गए थे। पहले उनका उपचार दून अस्पताल में हुआ और उसके बाद वे दिल्ली एम्स में शिफ्ट हुए।

रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वे वापस दून लौटे। इससे पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने कांग्रेस के सभी नेताओं, भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और अन्य नेताओं का आभार जताया। रावत ने इसके साथ ही सल्ट उपचुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का भी इरादा जताया। 

प्रदेश में पहली बार सात दिन में 2.39 लाख सैंपलों की जांच

प्रदेश में संक्रमण बढ़ने के साथ ही कोविड जांच का भी रिकॉर्ड बना है। पहली बार एक सप्ताह में 2.39 लाख सैंपलों की जांच की गई। कुंभ मेले में संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ाई है। प्रतिदिन औसतन 30 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच हो रही है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। तब से अब तक कोविड काल को 392 दिनों का समय बीत चुका है। करीब एक साल बाद से कोरोना संक्रमण ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। हरिद्वार में कुंभ मेला चल रहा है। मेले में संक्रमण पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल जांच बढ़ाई है। लेकिन हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार प्रतिदिन 50 हजार सैंपल जांच तक अभी नहीं पहुंचा जा सका है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 30.16 लाख लोगों की कोविड जांच हुई है। इनमें 4 से 10 अप्रैल तक 2.39 लाख सैंपलों की जांच की गई है। जोकि एक सप्ताह में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि पहले की तुलना में प्रदेश में कोविड जांच बढ़ी है, लेकिन संक्रमण को रोकने के लिए व्यवस्थाओं में और सुुधार लाने की आवश्यकता है।

टीके के संकट के बीच टीका उत्सव शुरू

देहरादून जिले में टीके के संकट के बीच टीका उत्सव की रविवार को शुरूआत हो गई। हालांकि इस बीच टीके के नई खेप आने पर दोपहर बाद कुछ केंद्रों पर टीका लगा।

भारत सरकार के निर्देश पर कोविड टीकाकरण अभियान के तहत जिले में टीका उत्सव शुरू हो गया। 14 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने आग्रह किया कि सभी पात्र लाभार्थी अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं।

उन्होंने दावा किया कि जिले में टीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उधर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि भारत सरकार से रविवार को कोविड टीके की नई खेप मिल गई है। जिले के सभी कोल्ड चेन केंद्र और टीकाकरण केंद्रों पर टीके पहुंचाए जा चुके हैं। सोमवार को देहरादून जिले में 83 सरकारी और 30 निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed