{"_id":"65ee13292a09a9c68c066076","slug":"to-finalize-the-proposed-yatra-a-mahapanchayat-of-25-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-368376-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चालदा देवता की प्रवास यात्रा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चालदा देवता की प्रवास यात्रा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
विज्ञापन
I-कर्मचारियों ने प्रवास यात्रा के लिए दिया 30 लाख का चेक
I
I-16 जून को प्रवास यात्रा पर खत सैली आ रहे जौनसार बावर क्षेत्र के आराध्य चालदा देवताI
आगामी 16 जून को जौनसार बावर क्षेत्र के आराध्य चालदा देवता की प्रस्तावित यात्रा को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को खत सैली के 25 गांवों की महापंचायत देव स्थल दोहा गांव में हुई। अध्यक्षता सैली खत के सदर स्याणा राजेंद्र सिंह तोमर ने की। उन्होंने बताया कि करीब 150 साल बाद चालदा देवता (द्वितीय सिद्ध पीठ थैना मंदिर) खत सैली में प्रवास यात्रा पर आ रहे हैं।
राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि देव स्थल पहुंचने के लिए माख्टी, पोखरी, ककनोई मोटरमार्ग सहित सभी संपर्क मार्गों को यातायात के लिए दुरस्त करने के लिए संबंधित विभागों को लिखा जाएगा। बिजली, पानी, भंडारा वितरण, मंदिर साज-सज्जा, रंगाई-पुताई सहित सभी कार्यों को अंतिम रूप देकर 31 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवास यात्रा को एतिहासिक बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। यात्रा के लिए खत सैली के कर्मचारियों ने समिति को 30 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान, खत सैली कर्मचारी समति के अध्यक्ष अतर सिंह चौहान, कुलानंद जोशी, विपिन शर्मा, धूम सिंह चौहान, विद्यादत्त जोशी, बारू जोशी, अर्जुन सिंह, महावीर सिंह, चमन सिंह, जयपाल सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।