फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime To build a daughter house businessman kept money escaped with a servant

Dehradun News: बेटी का घर बनाने के लिए कारोबारी ने रखे थे पैसे, नौकर लेकर हुआ फरार

Wed, 09 Nov 2022 03:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2022 03:48 PM IST
सार

वसंत विहार थानाध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि चंद्रपाल सिंह ने अपने नौकर के खिलाफ चोरी की शिकायत की। बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का घर बनवाने के लिए पैसे रखे थे, जिसे उनका नौकर चोरी कर भाग गया।  आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Dehradun Crime To build a daughter house businessman kept money escaped with a servant
चोरी (प्रतीकात्मक) - फोटो : istock

विस्तार

बेटी का घर बनाने के लिए रखी नकदी को कारोबारी का नौकर लेकर फरार हो गया। कारोबारी ने दो लाख रुपये चोरी की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने कारोबारी के नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वसंत विहार थानाध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि चंद्रपाल सिंह निवासी साईंलोक फेज-2 गढ़वाली कॉलोनी मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


उनका बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार है। सोमवार को उन्होंने अपने नौकर के खिलाफ चोरी की शिकायत की। वह देहरादून में वसंत विहार क्षेत्र में किराये पर अकेले रहते हैं। दून में ही वे बेटी के लिए घर बनवा रहे हैं। हाल ही उन्होंने घर के काम करने के लिए नौकर रखा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: साइकिल यात्रियों का उत्साह बढ़ाने पंहुचीं दिया मिर्जा, कुछ देर में पहुंचेंगे पद्मभूषण अनिल जोशी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार सुबह साढ़े छह बजे नौकर नीरज उर्फ सत्या निवासी राधानगर भागलपुर बिहार घर से दो लाख रुपये चोरी कर भाग गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी के कुछ रिश्तेदारों से भी बात की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed