फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tiranga Yatra today, Chief Minister will flag it off

Uttarakhand Tiranga Rally: देहरादून में निकली तिरंगा रैली, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने किया शुभारंभ

Tue, 13 Aug 2024 09:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 09:30 AM IST
सार

देशभक्ति का जज्बा संजोए अमर उजाला मां तुझे प्रणाम तिरंगा रैली निकाली गई। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने रैली का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Tiranga Yatra today, Chief Minister will flag it off
देहरादून में निकली तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभक्ति का जज्बा संजोए अमर उजाला मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा मंगलवार को निकाली गई। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने रैली का शुभारंभ किया और राज्यपाल ने तिरंगा रैली का समापन किया। भारत माता ने राज्यपाल को तिरंगा सौंपा।

विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में आईटीबीपी बैंड भारत मां को समर्पित संगीत की प्रस्तुति देगा। इसके साथ आजादी के नायकों की वेशभूषा में सजे बच्चे तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते दिखेंगे। परेड ग्राउंड में सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री हवा में गुब्बारे छोड़ेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान होगा और फिर तिरंगा यात्रा राजभवन की ओर प्रस्थान करेगी। तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्रों के साथ ही कैडेट्स एवं सामाजिक संगठनों के लोग वाहनों के काफिले शामिल होंगे। यात्रा परेड ग्राउंड से शुरू होकर राजपुर रोड, दिलाराम चौक, हाथीबड़कला होते हुए राजभवन के पास पहुंचकर समाप्त होगी। यहां महामहिम राज्यपाल को झंडा सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


विभिन्न संगठनों की ओर से तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने के लिए कई इंतजाम किए गए। यात्रा में महिला बाइकर्स के साथ ही बाइक, जीप, बुलेट, कार और बसों का काफिला होगा। यात्रा में पैरालंपिक एसोसिएशन भी हिस्सा लेगी। विभिन्न क्लब, खेल संगठन, सामाजिक संगठन भी भागीदारी निभा रहे हैं। संगठन के लोगों ने आजादी के जश्न को सौहार्द और शानदार तरीके से मनाने की अपील की है। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस और सीपीयू ने भी सुरक्षित संचालन का प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के प्रति जागरूक बनाएगी बाइक रैली
तिरंगा यात्रा के तहत अमर उजाला और इंडियन ऑयल की ओर से बाइक रैली भी निकाली जाएगी। इसमें आप भी प्रतिभाग कर आजादी के जश्न में हिस्सेदारी निभा सकते हैं। इस रैली का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के अंतर्गत हेलमेट का प्रयोग समेत यातायात के सभी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित और जागरूक करना है। रैली में पहुंचने वाले लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट होना अनिवार्य है। रैली में अनुशासन का पालन करते हुए सभी वाहन चालक खुद की और दूसरे के जीवन की सुरक्षा करने का भी संदेश देंगे।


इन संस्थाओं का भी रहेगा सहयोग
तिरंगा यात्रा में विशेष सहयोगी दून डिफेंस ड्रीमर्स होगा। इसके अलावा बाइकर्स एसोसिएशन, तिरंगा राइडर्स, हिमालयन कॉलेज, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, रेडक्रॉस संगठन, नागरिक सुरक्षा संगठन, उत्तरांचल लॉ कॉलेज, ब्राह्मण महासभा, आढ़त बाजार एसोसिएशन, अग्रवाल महासभा, ओएनजीसी वाइव्स एसोसिएशन, हार्ले डेविडसन बाइक ग्रुप, एथलीट संघ, दून कॉलेज ऑफ लॉ, जीआरडी, सनातन धर्म उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दून विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान आदि का सहयोग रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed