फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tigress entered in resort

रिजॉर्ट में घुसी बाघिन की दहाड़ से भाग खड़े हुए लोग

Wed, 11 Jun 2014 03:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर Updated Wed, 11 Jun 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
tigress entered in resort

रामनगर स्थित ढिकुली के एक रिसोर्ट में मंगलवार सुबह डेढ़ साल की बाघिन घुस गई। इससे रिजॉर्ट में ठहरे सैलानियों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


पिंजरे में कैद कर जंगल में छोड़ा
होटल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और वन विभाग के दस्ते ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया।

करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद विभागीय कर्मियों ने बाघिन को बेहोश किया और पिंजरे में कैद कर जंगल में छोड़ दिया।

रिजॉर्ट आमोद के पास एक बगीचे में गांव के अजय छिम्वाल, सोनू, तारा सती और सुरेश पपनै मौके पर पहुंचे तो सामने बाघिन को देखकर सकपका गए। उसके दहाड़ने पर चारों युवक भाग खड़े हुए।

इसके बाद बाघिन छलांग लगाते हुए बगीचे से सटे रिजॉर्ट आमोद के हाउस कीपिंग इमारत के एक कमरे में घुस गई। रिजॉर्ट प्रबंधन ने तत्काल हाउस कीपिंग इमारत का दरवाजा बंद कर वन विभाग को खबर दी।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इमारत की घेराबंदी कर रस्सों और जाल से बैरिकेडिंग कर ली। पिंजरे को इमारत के मुहाने पर रखकर इमारत का दरवाजा खोला गया तो वहां बाघिन वहां नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघिन को जाल में फांसने की कोशिश हुई असफल
करीब तीन बजे सभी कमरों की तलाशी लेने के बाद कार्बेट पार्क डायरेक्टर ने बताया कि बाघिन रिजॉर्ट में आने के बाद किसी और रास्ते से बाहर निकल गई है।

इसके बाद रिजॉर्ट का लांड्री संचालक शादाब एक कमरे में लांड्री मशीन शुरू करने गया तो वहां बाघिन को देख वह भाग गया। उसने रिजॉर्ट प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। इस पर फिर वन विभाग को खबर दी गई।

इस बार पार्क के उपनिदेशक डा. साकेत बडोला ने इमारत की छत पर लगे टिनशेड को उखाड़कर रस्से में ईंट फंसाकर लांड्री मशीन के पास घुमाई तो बाघिन हमलावर हो गई।

इसके बाद इमारत के पिछले हिस्से की दीवार की ईंटें निकालकर कार्बेट पार्क के डायरेक्टर समीर सिन्हा ने ट्रेंकूलाइजर गन से उसे बेहोश किया। टीम ने लांड्री रूम में घुसकर बाघिन को जाल में फांसने की कोशिश की लेकिन विफल रही।

इस पर टीम उसे तिरपाल में फंसाकर घसीटते हुए बाहर लाई और पिंजरे में डाला। पिंजरे को लेकर वन विभाग की टीम उसे धनगढ़ी ले गई जहां उसे कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन में चैंपियन रोड के पास छोड़ दिया गया।


इस दौरान उपनिदेशक साकेत बडोला, सीओ मिथलेश कुमार, पशु चिकित्सक राजीव सिंह, अब्दुल गफ्फार अंसारी संजय पांडे, पंकज मेवाड़ी, महेश बिष्ट, राजेंद्र सिंह चकरायत, ललित जोशी, तहसीलदार नंदनराम आर्य के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। टीम ने बताया कि टाइगर मादा है और उसकी उम्र करीब डेढ़ वर्ष थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed