फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tigmanshu dhulia film shooting

तिग्मांशु की फिल्म में उत्तराखंड के 90 कलाकार

Mon, 16 Jun 2014 01:55 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Jun 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
tigmanshu dhulia film shooting

तिग्मांशु धुलिया का दून प्रेम किसी से छिपा नहीं है। दून में शूटिंग का सपना फिल्म ‘यारा’ के जरिये पूरा हो रहा है।

विज्ञापन


फिल्म में दून की खूबसूरती के अलावा स्थानीय प्रतिभा के भी दर्शन होंगे। इस फिल्म में प्रदेश के 90 कलाकारों को मौका मिला है।

विधौली के जंगलों में हुई शूटिंग
शनिवार को फिल्म की शूटिंग विधौली के जंगलों में कंडोली और कासीवाली गांव के पास हुई। जंगल में ही यूपी पुलिस की केशोपुर चौकी तैयार की गई है। रविवार को दून के कई कलाकार यूपी पुलिस के जवान और नक्सली की भूमिका में शूटिंग करते नजर आए।

डायरेक्टर तिग्मांशु धुलिया ने ‘यारा’ में दून के 90 कलाकारों को चांस दिया है। फिल्म की कहानी में अहम भूमिका निभाने वाले नक्सली की भूमिका भी गढ़वाली फिल्म ‘तेरी सौ’ में काम कर चुके रंगकर्मी अशोक अकेला ने निभाई है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी और सीबीआई सदस्य भी उत्तराखंडी ही हैं। ऑडिशन टीम में शामिल रहे दून के दीपक बंग्वाल ने बताया कि फिल्म के ऑडिशन में कुल 153 कलाकार पहुंचे थे, जिनमें से 90 को सेलेक्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सली के लिए पुलिस से भिड़ा हीरो
नक्सली की भूमिका निभा रहे अशोक अकेला ने बताया कि पैर में गोली लगने के बाद उन्हें हीरो-हीरोइन ट्रक में छिपाकर ले जाते हैं।

बैरियर पर पुलिस रोकती है तो दोनों सरेंडर कर देते हैं, लेकिन गलत इरादे भांप हीरो उनसे भिड़ जाता है। वह किसी तरह हिरोइन को बचा लेता है।

सीआईडी में काम करने वाले दून के राहुल कनौजिया पुलिस चौकी में तैनात जवान की भूमिका में हैं, जो हीरो-हीरोइन को पकड़ते हैं।

टीवी सीरियल सीआईडी में काम करने वाले दून के रंगकर्मी कैलाश कंडवाल, मनोज शर्मा के अलावा कंडोली गांव के अनुज भी पुलिस कर्मी बने नजर आएंगे।

कैलाश कंडवाल ही बैरियर पर ट्रक को रोकते हैं। अनुज ने इससे पहले कभी एक्टिंग नहीं की। अनुज के अनुसार उन्हें सिर्फ इसलिए काम मिला, फिल्म में कुछ और लोगों की जरूरत थी और वे सेट के पास गांव में ही रहते हैं।

तिग्मांशु ने चलाई गोलियां
सेट पर डायरेक्टर तिग्मांशु धुलिया ने खूब गोलियां चलाई। वे सेट पर कलाकारों से पहले खुद चीजों का ट्रायल करते। जब पुलिसकर्मियों को हीरो यानी विद्युत जामवाल पर गोलियां चलानी थीं, तो पहले तिग्मांशु ने गोली मारी।

फायरिंग से बचते हुए विद्युत ने भी स्टंट बखूबी किए। इस दौरान सेट पर मिलने आए लोगों को भी विद्युत ने ऑटोग्राफ दिए। शूट से निपटते ही तिग्मांशु ने भी मिलने वालों को ऑटोग्राफ दिए।

एक्ट्रेस श्रुति हासन दूसरी फिल्म की शूटिंग के चलते तीन बजे यहां से चली गई। वे 20 जून के बाद लौटेंगी।

ग्रामीण को बाउंसर ने जड़ा थप्पड़, हंगामा

देहरादून। शूटिंग के दौरान रविवार को हंगामा हो गया। आरोप है कि शूटिंग देखने पहुंचे ग्रामीण को रोकने के लिए बाउंसर ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद गांव वाले भड़क उठे।

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लोगों को शांत कराया। इस बीच प्रोड्यूसर सुजय ने बाउंसरों को नसीहत दी कि वे लोगों को शूटिंग दूर रहकर देखने के लिए निवेदन करें।


हालांकि, हंगामे का शूटिंग शेड्यूल पर खास असर नहीं पड़ा। कंडोली और कासीवाली गांव के पास लगे सेट के कारण रास्ता बंद होने से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed