फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tigmanshu dhulia attand Talent Search Grand Finale audition in dehradun

तिग्मांशु धूलिया के सामने 200 कलाकारों ने दिखाया अपना हुनर, शानदार प्रस्तुतियों से बांधा समां

Thu, 04 Jan 2018 01:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Jan 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
tigmanshu dhulia attand Talent Search Grand Finale audition in dehradun

टैलेंट सर्च सीजन-टू के ग्रैंड फिनाले में कलाकारों ने फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के सामने अपना टैलेंट दिखाया। ऑडिशन के बाद प्रदेशभर से चुने गए 200 कलाकारों ने ग्रैंड फिनाले में शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उन्होंने सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, मॉडलिंग और एंकरिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई। देर रात तक दर्शक उनकी शानदार प्रस्तुतियों का लुत्फ लेते रहे।

विज्ञापन


राजपुर रोड स्थित सिक्का बिल्डर्स परिसर में अमर उजाला और अविरल क्लासेज की ओर से आयोजित टैलेंट सर्च सीजन-टू का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि फिल्म निर्देशक एवं अभिनेता तिग्मांशु धूलिया ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे कार्यक्रमों के जरिये प्रतिभाओं को आगे आने और बॉलीवुड के प्रोफेशनल कलाकारों से सीखने का मौका मिलता है। मशहूर कोरियोग्राफर सलमान रजा खान और आकाश गौरी के साथ जूनियर सीनियर कलाकारों ने शानदार डांस परफॉरमेंस दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसिद्ध गायक एवं ट्रेनर दीपक जैन से गायिकी के गुर सीखने वाले सूफीकल बैंड, रेट्रो सिंगर्स, फर्जी बैंड, अनबिटेबल स्टोन, डेजलिंग सिंगर्स और परिंदा ग्रुप ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी।

आयोजन में इनका रहा सहयोग

tigmanshu dhulia attand Talent Search Grand Finale audition in dehradun

मॉडल्स ने तीन अलग-अलग वेशभूषाओं में कैटवॉक करते हुए रैंप पर जलवे बिखेरे। मॉडल एवं कोरियोग्राफर सोनाली वर्मा और सिड ने मॉडलिंग के गुर सिखाए। प्रसिद्ध एंकर एवं कॉमेडियन फारुक सिद्दीकी के निर्देशन में कलाकारों ने दो नाटकों का मंचन किया।

सीनियर और जूनियर वर्ग में छह प्रतिभागियों ने एंकरिंग में अपना टैलेंट दिखाया। गायिका सोनिया आनंद ने भी अपनी सुरीली आवाज में शानदार प्रस्तुति दी। सीजन-वन के प्रतिभागी प्रिंस वर्मा, विशाल, अरविंद और आलोक ने भी कार्यक्रम में सहयोग दिया।

आयोजन में इनका रहा सहयोग
अमर उजाला-अविरल क्लासेज की ओर से आयोजित टैलेंट सर्च सीजन-टू में कई संस्थाओं और संगठनों ने सहयोग दिया। इसमें अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा, सिक्का बिर्ल्ड्स के सुभाष चावला, टीवीएस के रजत उपाध्याय, देवार्पण नमकीन एंड स्नैक्स के एरिया सेल्स मैनेजर ठाकुर भूपेंद्र सिंह, होटल सैफ्रॉन लीफ के जीएम विनोद श्रीवास्तव, एचटू क्लब के जीएम माइकल, गढ़वाल टैक्सी सर्विस के निदेशक टीपी सिंह, ऑल डे ब्रेकफास्ट के निदेशक अमित मोहन, न्यू एरा मॉडलिंग फोटो स्टूडियो के निदेशक राज कौशिक, प्रसिद्ध गायिका सोनिया आनंद और अरविंद्स स्पार्कल के निदेशक अरविंद कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में उनके सहयोग के लिए अमर उजाला की ओर से विशेष सम्मान भी प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed