फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tiger terror in kalagarh

सड़क पर घूम रहे बाघ-बाघिन, जनता में दहशत

Wed, 12 Mar 2014 07:39 PM IST
अमर उजाला, कालागढ़/कोटद्वार
अमर उजाला, कालागढ़/कोटद्वार Updated Wed, 12 Mar 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
tiger terror in kalagarh

कालागढ़ क्षेत्र में बाघों की मूवमेंट से क्षेत्रवासियों में दहशत बनी है। डोसरसैड, सूखास्रोत और भिक्कावाला मार्गों पर लापरवाही से आवाजाही करना खतरनाक साबित हो सकता है।

विज्ञापन


पढ़ें, ...तो एनडी तिवारी लड़ेंगे सपा से चुनाव!
विज्ञापन


वन विभाग को इन मार्गों पर बाघ, बाघिन और गुलदार की चहलकदमी के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने क्षेत्र में गश्त तेज करने के साथ ही समीपवर्ती ग्रामीणों को जंगल का रुख न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ की दहशत से कामकाज ठप्प
इन दिनों कालागढ़ के रामगंगा बांध के इलाके में एक बाघ की चहलकदमी से दहशत बनी है। हालात यह हैं कि बांध क्षेत्र में कामकाज तक ठप है।

पढ़ें, बिगड़ैल मौसम ने बढ़ाई पहाड़ की मुश्किल

बीते दिन डोजरसैड के निकट बाघ को देखकर मजदूरों में दहशत हो गई। वे काम छोड़कर भाग खड़े हुए।

रोज दिख रहे पंजों के निशान
स्थानीय निवासी राजबहादुर और सतीश ने बताया कि सूखास्रोत में भिक्कावाला को जाने वाले रास्ते में बाघ, बाघिन और गुलदार के पंजे रोज दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें, होली महोत्सव में दिखा सीएम हरीश का अलग रंग

बावजूद इसके वन विभाग की ओर से यहां कोई सुरक्षा प्रबंध और गश्त नहीं हो रही है। स्कूलों में पढ़ने आने वाले ग्रामीण इलाकों के बच्चे भी इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं।

इनका है कहना
वन क्षेत्राधिकारी भारत सिंह सजवाण का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की चहलकदमी रहती है। ग्रामीणों को वन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। गश्ती दलों को सक्रिय गश्त करने को कहा गया है कि ताकि कहीं कोई घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed