फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tiger seen in camera

कैमरा ट्रैप में दिखा सबसे बड़ा बाघ

Sun, 06 Apr 2014 10:54 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 06 Apr 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
tiger seen in camera

जंगलात के अध्ययन में हल्द्वानी वन प्रभाग के संभवत: सबसे बड़े बाघ का पता चला है। यह बाघ करीब चालीस किमी के एरिया में राज करता है।

विज्ञापन


हल्द्वानी वन प्रभाग में राजाजी नेशनल पार्क से भी ज्यादा बाघ
इसके अलावा तराई आर्क लैंड स्केप में बाघों की कई दुर्लभ तस्वीरें मिली है, जिसमें एक बाघ अपनी सीमा बनाते हुए दिख रहा है। हल्द्वानी वन प्रभाग में राजाजी नेशनल पार्क से भी ज्यादा बाघ हैं।

सूत्रों के अनुसार जंगलात ने बाघ समेत दूसरे वन्यजीवों के अध्ययन की योजना बनाई थी। इसके तहत कुछ जगहों पर कैमरा ट्रैप लगाए गए थे। इन कैमरा ट्रैपों में कई बाघों के फोटो मिले हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रभाग के जितने इलाके में अध्ययन हुआ, उसमें करीब 13 बाघ रिपोर्ट हुए हैं। इसमें सबसे बड़ा और भारी-भरकम बाघ भी देखा गया है।

कई जगह कैमरा ट्रैप में कैद हुआ यह बाग
उसकी सीमा करीब चालीस किलोमीटर तक है, जबकि कार्बेट पार्क आदि जगहों पर तुलनात्मक तौर पर बाघों की सीमा का एरिया कम होता है। सूत्रों के अनुसार करीब 10 साल की उम्र का कई जगह कैमरा ट्रैप में कैद हुआ कई जगह कैमरा ट्रैप में कैद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही सीमा का अंदाजा लगा। एसडीओ प्रकाश आर्य का कहना है कि एक अनुमान के मुताबिक बाघ का एरिया 25 से 30 किमी तक का होता है, पर इस बाघ की सीमा तुलनात्मक तौर पर ज्यादा है।

इसके अलावा, कैमरा ट्रैप में कैद अन्य बाघों से भी यह बाघ ज्यादा बड़ा है। प्रकाश आर्य ने बताया कि हम इलाके में कार्बेट पार्क की तरह संरक्षण और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं, जिससे लोगों को रोजगार भी मिल सके।


सुरक्षा की दृष्टि से भी एहतियातन कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा, तराई के जंगलों में दूसरे बाघों की भी तस्वीरें मिली हैं। इसमें एक बाघ साल के पेड़ पर अपनी सीमा बनाते हुए दिख रहा है।

वनाधिकारियों के अनुसार एक इलाके में एक ही ‘राजा’ की हुकूमत चलती है। अपना एरिया बताने के लिए टाइगर वृक्षों को खरोंचकर अपनी सीमा दर्शाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed