फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tiger murder in ramnagar

उत्तराखंडः रामनगर में एक और बाघ का कत्ल

Mon, 14 Apr 2014 09:51 PM IST
अमर उजाला, रामनगर
अमर उजाला, रामनगर Updated Mon, 14 Apr 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
tiger murder in ramnagar

उत्तराखंड के तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सीमा में एक और बाघ का बेरहमी से कत्ल किया गया है। बाघ के कई अंग धारदार हथियार से काटे गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को शव मिलने से वन विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। अफसरों ने भी हत्या की बात से इंकार नहीं किया है। 

घटनास्थल का निरीक्षण

tiger murder in ramnagar

बैलपड़ाव रेंज के पश्चिमी चांदनी बीट गैबुआ में शव पड़ा होने की सूचना के बाद सोमवार को डीएफओ राहुल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शव का रामनगर में डा. भरत और डा. राजीव सिंह के नेतृत्व में पोस्टमार्टम में बाघ की हत्या का खुलासा हुआ। डा. राजीव सिंह ने मौत का कारण धारधार हथियार से सांस और आहार नली काटा जाना बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ के शरीर में कई घाव

tiger murder in ramnagar

हड्डियां टूटी होने के साथ ही बाघ के शरीर में कई घाव मिले हैं। पिछले हिस्से में बांई तरफ की खाल भी काटी गई है। पेट से तिल्ली गायब होने के साथ मूंछों के बाल भी कम पाए गए हैं।

डीएफओ का कहना है कि प्रारंभिक पड़ताल के बाद आशंका जताई जा रही है कि बाघ को फंदे में फंसाने के बाद धारदार हथियार से मारा गया और शव गैबुवा में फेंका दिया।

बताया कि बाघ की लंबाई 1 मीटर 97 सेंटीमीटर, ऊंचाई डेढ़ मीटर और उम्र छह से सात साल के बीच आंकी गई है। ठीक एक साल पहले 18 अप्रैल 2013 को भी इसी हालात में दाबका नदी में एक बाघ का शव मिला था, जिसकी मौत के कारणों का आज तक विभाग खुलासा नहीं कर पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed