फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   tiger killed beat watcher in corbett park.

कॉर्बेट बाघ ने बीट वॉचर को मारा, 500 मीटर घसीटते ले गया

Sun, 10 Apr 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Sun, 10 Apr 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
tiger killed beat watcher in corbett park.
हरीराम - फोटो : ‌filephoto

कार्बेट नेशनल पार्क के खिनानोली क्षेत्र में बाघ ने बीट वॉचर को मार डाला। बाघ बीट वॉचर को करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसकी सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विभाग ने जंगल में खोजबीन के बाद शव बरामद किया। बीट वॉचर पर हमले के दौरान कर्मचारियों ने हवाई फायर कर बाघ को भगाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

विज्ञापन


ग्राम चुकम निवासी हरी राम पुत्र गुसाईं राम (47 वर्ष) खिनानौली के सर्पदुली रेंज में बीट वॉचर के पद पर तैनात था। शुक्रवार रात डेढ़ बजे विभागीय स्टाफ को सूचना मिली कि मोहन पानी, गौजपानी के जंगल में आग लग गई है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही हरी राम टीम के छह सदस्यों के साथ आग बुझाने के लिए पैदल ही चल पड़े। क्षेत्र दूर होने के कारण सभी कमरपट्टा के जंगल में रुककर आराम कर रहे थे तभी झाड़ी में घात लगाए बैठे बाघ ने हरी राम पर हमला बोल दिया और उसे घसीटते हुए गायब हो गया। साथी कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 500 मीटर दूर झाड़ी में मिली लाश

tiger killed beat watcher in corbett park.
टाइगर - फोटो : demo

हरी राम की तलाश की गई लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह पार्क अधिकारियों समेत कर्मचारियों ने घटनास्थल के पास कांबिग की तो बीट वॉचर का शव घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर झाड़ी में पड़ा मिला।

बाघ ने उनका दाहिना पैर खा लिया था। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह चकरायत ने बताया कि मौके पर पहुंची कालागढ़ पुलिस पंचनामा भरकर शव साथ ले गई। उन्होंने बताया कि घटना स्थल के आसपास वनकर्मियों को न जाने के लिए कहा गया है। इस दौरान वाइल्ड लाइफ चीफ दिग्विजय सिंह खाती, पार्क निदेशक समीर सिन्हा, उप निदेशक डा. साकेत बडोला, कालागढ़ डीएफओ कोकोरोजे समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

कब, कहां हुए हादसे
रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व और आसपास के क्षेत्र में बाघ अब तक 11 लोगों को शिकार बना चुका है। इसमें सबसे ज्यादा कार्बेट की सर्पदुली एवं रामनगर वन प्रभाग में शिकार हुए हैं। चार फरवरी 2009 में भगवती देवी को बाघ ने सर्पदुली रेंज में निवाला बनाया। इसके बाद 12 नवंबर 2010 में नंदी देवी का भी इसी रेंज में शिकार किया। 18 नवंबर 2010 कल्पना मेहरा रामनगर वन प्रभाग में बाघ की शिकार बनी। 29 नवंबर 2010 रेवती देवी सर्पदुली रेंज,  छह फरवरी 2010 कांति देवी सर्पदुली रेंज, 11 जनवरी 2011 शांति देवी सर्पदुली रेंज, 27 जनवरी 2011 को पूरन चंद्र रामनगर वन प्रभाग, 12 मार्च 2011 को  रमाशंकर सर्पदुली रेंज, 28 फरवरी 2016 को ममता देवी, आमपोखरा रेंज, 24 मार्च 2016 कालागढ़ डिवीजन में फायर वॉचर गुड्डू और अब आठ अप्रैल 2016 में हरी राम को सर्पदुली रेंज में निवाला बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed