{"_id":"282803416b3204bf0185a1c1bf3bf1dd","slug":"tiger-dead-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडाखाल के जंगल में मरा पड़ा मिला गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडाखाल के जंगल में मरा पड़ा मिला गुलदार
अमर उजाला, दुगड्डा
Updated Tue, 17 Dec 2013 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज के कांडाखाल जंगल में एक नर गुलदार मरा पड़ा मिला। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया, मगर मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित रखवा लिया गया।
विज्ञापन
सभी अंग सुरक्षित
गुलदार के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। सोमवार शाम स्थानीय ग्रामीणों को मटियाली अनुभाग में कांडाखाल के पास पल्ला गांव के निकट एक गदेरे में गुलदार पड़ा मिला। पहले तो लोग उसे सोया हुआ समझकर दशहत में आ गए मगर काफी देर तक कोई हलचल न होने पर उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम पहुंची
शाम को अंधेरा होने के कारण वन विभाग की टीम मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। रेंजर आरके बत्रा और एसीएफ एमके बहुखंडी ने बताया कि मृत नर गुलदार की उम्र करीब पांच साल आंकी गई है। पशु चिकित्सक डा. मंजू पाल और डा. राजेश कुमार की टीम ने उसका पोस्टमार्टम किया। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा जांच के लिए रखवा लिया गया है।
विज्ञापन