फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ticket fixing in bjp

बीजेपी में बवाल, टिकट फिक्स का आरोप

Thu, 13 Mar 2014 03:11 PM IST
अमर उजाला, अल्मोड़ा
अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 13 Mar 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
ticket fixing in bjp

पार्टी के पदों से इस्तीफा दे चुके भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बची सिंह रावत (बचदा) ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर क्रिकेट मैच की तर्ज पर टिकट में भी फिक्सिंग का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जोशी को समर्थन
नैनीताल संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में प्रदेश से संसदीय बोर्ड को भेजे पैनल में एकमात्र नाम भेजे जाने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि नैनीताल सीट से वरिष्ठ नेता डा. मुरली मनोहर जोशी चुनाव लड़ते हैं तो आम कार्यकर्ता की तरह पूरे जोरशोर से काम करेंगे।

विज्ञापन

राष्ट्रीय पदाधिकारियों को लिखा शिकायती पत्र

ticket fixing in bjp

अल्मोड़ा में बुधवार को पत्रकार वार्ता में बचदा ने कहा कि टिकट मिलना और नहीं मिलना संसदीय बोर्ड के फैसले पर निर्भर है, लेकिन साजिश के तहत प्रदेश स्तर से पैनल में नाम नहीं भेजना अपमानजनक है।

उन्होंने पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र की मजबूती के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों को पत्र भेजकर सूचित कर दिया है। वह 1969 में पार्टी में चार आने के सदस्य बने थे और आज तक पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

टिकट नहीं भी मिला तो वह बगैर टिकट ही पार्टी के लिए जनता के बीच जाएंगे।

बचदा ने पार्टी छोड़ने की बात की खारिज

ticket fixing in bjp

उन्होंने पार्टी छोड़ने की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आगे की रणनीति के लिए वह कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए कुमाऊं भ्रमण पर हैं।

बृहस्पतिवार (13 मार्च) को बाड़ेछीना, पनुवानौला, दन्यां और ध्याड़ी में कार्यकर्ताओं से मुुलाकात कर दोपहर बाद पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। इससे पूर्व बचदा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।

पत्रकार वार्ता में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष पान सिंह मावड़ी, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रो. एसएस पथनी, पंकज जोशी, संजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

संसदीय बोर्ड ही करेगा प्रत्याशी का नाम घोषित: भट्ट

ticket fixing in bjp

नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा की चुनाव समिति ने प्रत्याशियों के चयन के लिए केंद्रीय संसदीय बोर्ड को पैनल भेजने का पूरा अधिकार प्रदेश अध्यक्ष को दिया है और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा सिर्फ केंद्रीय संसदीय बोर्ड ही कर सकता है।

पढ़ें, बीजेपी में बगावत, उत्तराखंड में पूर्व मंत्री का इस्तीफा

अभी तक उत्तराखंड की किसी भी सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई है। नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सहित किसी भी लोकसभा सीट के पैनल आदि के नामों के बारे में उन्होंने आज तक कोई बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed