फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   thunderstorm in dehradun

देहरादूनः एक घंटे तक चले तूफान और बारिश से भारी नुकसान

Sun, 12 Jun 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Jun 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
thunderstorm in dehradun
thunderstorm in dehradun

करीब एक घंटे तक तेज आंधी-तूफान और बारिश से राजधानी देहरादून में भारी नुकसान हुआ। प्रेस क्लब के पास पेड़ गिरने से पांच राहगीर घायल हो गए।

विज्ञापन


इसके अलावा भी कई जगहों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। नेहरू ग्राम स्थित डोभाल चौक पर एक मोबाइल टावर टेढ़ा हो गया और उस पर लगे उपकरण गिर गए। वहीं जगह-जगह जलभराव के कारण भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


रविवार दोपहर तक राजधानी समेत आस-पास के क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे और तेज हवाएं चलने लगी। अपराह्न करीब साढ़े चार बजे तेज हवाएं और अंधड़ चलने लगी। बाजारों में धूल-मिट्टी के साथ कूड़ा-करकट भी उड़कर बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज तूफान से जगह-जगह पेड़ की शाखाएं और पेड़ टूटकर गिर पड़े। प्रेस क्लब के पास लैंसडाउन चौक पर पेड गिरने से पांच राहगीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीन घायलों को तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया गया। दून अस्पताल के इमरजेंसी प्रभारी डा. नवनीत बेदी ने बताया कि हरेंद्र, राजेश और चेतना का अस्पताल में उपचार किया गया। हरेंद्र की गर्दन में गंभीर चोट आई है। डा. डीपी तिवारी ने जांच के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया है।

वहीं, कैंट में सब एरिया कैंटीन के पास, बीजापुर मुख्यमंत्री दफ्तर के पास, सचिवालय गेट के सामने, राजपुर रोड पर होटल मधुबन के पास भी पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। पुलिसकर्मियों ने अन्य लोगों की मदद से पेड़ों को हटाकर यातायात सुचारु कराया। कई स्थानों पर होर्डिंग और साइन बोर्ड भी गिर गए। तूफान से घंटाघर के पास साइन बोर्ड टूटकर तिरछा हो गया। नेहरू ग्राम स्थित डोभाल चौक पर एक मोबाइल टावर तेज हवा से तिरछा हो गया और उस पर  लगे उपकरण नीचे गिर पड़े।

जलभराव ने खोली इंतजामों की पोल

thunderstorm in dehradun
thunderstorm in dehradun

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून में कुल 7.5 मिमी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी शाम के समय बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है।  उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है।

रविवार शाम हुई करीब एक घंटे की तेज बारिश ने ही जलभराव के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी। बरसाती पानी ने नगर निगम के दावों की हवा निकाल दी। बारिश से निगम क्षेत्र और आस-पास जलभराव की स्थिति रही।

जोगीवाला और मोहकमपुर समेत आस-पास क्षेत्रों में सड़क पर पानी भरने से यातायात बाधित हुआ। शास्त्री नगर, राजीव नगर, ईसी रोड, सुभाष रोड, आराघर चौक, घंटाघर, प्रिंस चौक, राजपुर रोड क्षेत्रों में पानी भर गया। इसके अलावा कई मोहल्लों में भी पानी भरने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

तार-खंभे टूटे, बिजली आपूर्ति ठप
तेज अंधड़ से पेड़ और शाखाएं टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गई। इससे कई जगह विद्युत लाइनों को नुकसान पहुंचा। वहीं डालनवाला क्षेत्र में एक खंभा टूटकर तिरछा हो गया। जोगीवाला के पास भी लाइनें टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। मोहकमपुर क्षेत्र में पेड़ की शाखाएं टूटकर बिजली के तारों पर गिरी, जिससे लाइन भी टूट गई।

स्थान --- तापमान (अधि.) ---- (न्यूनतम)
देहरादून - 36 - 24.1
पंतनगर - 36.8 - 25.7
मुक्तेश्वर - 23 - 15.1
नई टिहरी - 27.2 - 18.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed