{"_id":"599c1ff44f1c1b6e078b474f","slug":"three-youths-run-away-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकले थे मसूरी की सैर पर पहुंच गए....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकले थे मसूरी की सैर पर पहुंच गए....
ब्यूरो/ अमर उजाला,देवप्रयाग
Updated Tue, 22 Aug 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
mussoorie
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से भाग कर तीन किशोर मसूरी घूमने निकले, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि उनका घूमने का मजा इस तरह किरकिरा हो जाए।
विज्ञापन
श्रीनगर के तीन किशारों को पुलिस ने पकड़ कर उनके परिजनों को सौंप दिया। यदि देवप्रयाग पुलिस समय पर किशोरों से पूछताछ नहीं करती, तो वह आगे निकल जाते।
विज्ञापन
सोमवार को दो सगे भाइयों सहित तीन किशोर बिना बताए श्रीनगर से स्कूटी में मसूरी घूमने निकल पड़े। अंधेरा होने की वजह से वह रात में देवप्रयाग रघुनाथ मंदिर के शेड में सो गए। रात को जब पुलिस गश्त करती हुई मंदिर की ओर आई, तो तीनों वहां से खिसक गए।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे रूटीन चेकिंग के दौरान जब उक्त तीनो किशोर आते दिखाई दिए, तो एसआई विनोद कुमार को शक हुआ। पूछने पर किशोरों ने बताया कि वह सोमवार को श्रीनगर से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। रात होने पर वह देवप्रयाग में ही रुक गए। पुलिस ने किशोरों के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।