फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three youths invoice on bike stunt

बाइक पर खतरनाक करतब करने वाले स्टंटबाजों पर कार्रवाई

Tue, 23 Jul 2019 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three youths invoice on bike stunt
पुलिस ने सीज की स्ंटटबाज की बाइक।
राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास बाइक पर खतरनाक करतब दिखाने वाले स्टंटबाजाें पर सोमवार को कार्रवाई का चाबुक चल गया। सादी वर्दी में मौके पर पहुंची सिटी पेट्रोल यूनिट के जवानों ने तीन युवकाें को पकड़ लिया। जबकि इनके कई साथी भाग निकले। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर इनकी मोटरसाइकिलें सीज कर दी हैं।
विज्ञापन

राजधानी में लंबे समय से स्टंटबाज पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। क्लेमेंटाउन, प्रेमनगर और रायपुर के राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास यह अक्सर सक्रिय रहते हैं। इनके खिलाफ कई बार अभियान भी चलाया गया, लेकिन यह करतब दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास आए दिन इनके जमावड़ा की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसी शिकायत पर सीपीयू प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने सादी वर्दी में जवानों को तैनात किया था। सोमवार को स्टंटबाजों की टीम करतब दिखा रही थी। इसी दौरान सीपीयू ने सचिन, अनूप सिंह बिष्ट और राजा को स्टंटबाजी करते दबोच लिया। जबकि इनके साथी भाग निकले। निरीक्षक ने बताया कि तीनों युवकों का खतरनाक ड्राइविंग के आरोप में चालान कर इनकी मोटरसाइकिलें सीज कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed