फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three youths arrested with stolen bike

चोरी की बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Thu, 26 Aug 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three youths arrested with stolen bike
चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : VIKAS NAGAR
सेलाकुई। थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बीती 22 अगस्त को पीड़िता बचिया देवी पत्नी रामप्रसाद निवासी शिवनगर बस्ती सेलाकुई ने थाना सेलाकुई पर लिखित तहरीर दी 21 अगस्त को उनका पुत्र पंकज साहनी अपनी बाइक से सेलाकुई मे फैक्टरी में काम करने के लिए गया था। उसने अपनी बाइक कंपनी के बाहर पार्किंग में खड़ी कर दी। शाम को जब फैक्टरी से छुट्टी होने पर उनका बेटा बाहर आया तो बाइक वहां पर नहीं थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। खुलासे के लिए टीम गठित की गई। मुखबिर और सहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को सिमकौम तिराहा सेलाकुई से गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान मुस्तकीम उर्फ मुन्ना निवासी बंजारों वाला चोपला कस्बा व थाना नवाबगंज बरेली उत्तर प्रदेश हाल जमनपुर सेलाकुई, संतोष लोधी निवासी पंचामा तहसील साले चौका थाना सालेचौका जिला नरसिंहपुर मध्य प्रदेश हाल निवासी बैलून होटल के पीछे सेलाकुई और चिंकी निवासी कसया मोहल्ला भारापुर थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed